1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उप्र विधान परिषद चुनाव में सपा ने 22 सीटें BJP को '0'

उप्र विधान परिषद चुनाव में सपा ने 22 सीटें BJP को '0'

 Written By: IANS
 Published : Mar 07, 2016 10:04 am IST,  Updated : Mar 07, 2016 10:04 am IST

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के सभी नतीजे रविवार को घोषित कर दिये गये। उप्र में 26 एमएलसी सीटों में से 22 सीटों पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने कब्जा किया है।

akhilesh yadav and mulayam singh- India TV Hindi
akhilesh yadav and mulayam singh

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के सभी नतीजे रविवार को घोषित कर दिये गये। उप्र में 26 एमएलसी सीटों में से 22 सीटों पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने कब्जा किया है। इसके अलावा कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक-एक सीट मिली है। वहीं दो सीटों पर निर्दलीय पार्टी के प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का इस चुनाव में खाता भी नही खुला है। सुल्तानपुर जिले से एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह जीते हैं। शैलेन्द्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी केसी त्रिपाठी को 1841 वोटों हराया। झांसी से सपा प्रत्याशी रमा निरंजन जीती हैं। सपा प्रत्याशी रमा निरंजन को 2800 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी को महज 171 वोट मिले हैं।

बस्ती में सपा प्रत्याशी संतोष यादव जीते हैं। इन्होंने बीजेपी प्रत्याशी गिल्लम चौधरी को हराया है। शाहजहांपुर से सपा प्रत्याशी अमित यादव 897 वोटों से विजयी हुए। यहां बीजेपी प्रत्याशी जेपीएस राठौर दूसरे नंबर पर रहे।

फैजाबाद जिले से सपा के एमएलसी प्रत्याशी हीरालाल यादव जीते। हीरालाल यादव ने भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र पांडेय को हराया। देवरिया सीट से सपा के एमएलसी प्रत्याशी रामअवध यादव जीते हैं। राम अवध ने बसपा के अजीत शाही को 1381 वोटों से हराया।

बलिया सीट से सपा के एमएलसी प्रत्याशी रवि शंकर सिंह विजयी हुए। रवि शंकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर अनूप सिंह को हराया।

रायबरेली जिले से एमएलसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जीते हैं। उन्होनें बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र बहादुर को हराया।

गोंडा जिले से सपा एमएलसी प्रत्याशी महफूज खां जीते। महफूज खां ने बीजेपी प्रत्याशी राजेश सिंह को हराया। महफूज खां 2453 वोट पाकर चुनाव जीते।

मिर्जापुर से सपा प्रत्याशी रामलली मिश्रा जीती। रामलली ने बसपा प्रत्याशी विनीत सिंह को हराया। रामलली मिश्रा विधायक विजय मिश्र की पत्नी हैं।

हरदोई सीट से सपा के एमएलसी प्रत्याशी मिसबाहुद्दीन जीते हैं। मिसहाबद्दीन ने बीजेपी के राजकुमार अग्रवाल को हराया। बाराबंकी जिले से सपा के एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव जीते हैं।

मुरादाबाद जिले से सपा एमएलसी प्रत्याशी परवेज अली विजयी हुये। परवेज अली ने भाजपा की आशा सिंह को 4434 वोटों से हराया। मंत्री महबूब अली के बेटे हैं परवेज अली।

गाजीपुर जिले के एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विशाल सिंह जीते हैं। विशाल सिंह ने सपा प्रत्याशी सानंद सिंह को 65 वोटों से हराया। शाहजहांपुर जिले से सपा के अमित यादव उर्फ रिंकू 2207 वोटों से जीते। अमित यादव ने बीजेपी के जेपीएस राठौर को हराया।

बाराबंकी जिले से सपा के राजेश यादव ने 1979 वोट हासिल करके जीत हासिल की है। बहराइच जिले से सपा एमएलयर प्रत्याशी अभिलाश खां 705 वोटों से जीते। उन्होंने भाजपा के त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी को हराया।

गोरखपुर जिले से एमएलसी प्रत्याशी सीपी चंद्र जीते। उन्होंने सपा प्रत्याशी जय प्रकाश यादव को हराया। फतेहपुर जिले से सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ पप्पू यादव जीते। दिलीप सिंह ने बसपा प्रत्याशी अशोक कटियार को 1787 वोटों से हराया है।

बुलंदशहर जिले से सपा एमएलसी प्रत्याशी नरेंद्र भाटी जीते। नरेंद्र भाटी ने भाजपा के संजय शर्मा को हराया। नरेन्द्र भाटी 1018 वोटों से जीते हैं।

फरुखाबाद जिले से सपा के पुष्पराज जैन 3515 वोटों से जीते हैं। ये सपा की सबसे बड़ी जीत है। जौनपुर जिले से बसपा प्रत्याशी ब्रजेश कुमार सिंह 765 वोटों से विजयी हुए हैं। इन्होंने सपा प्रत्याशी लल्लन यादव को चुनाव हराया।

फरुखाबाद जिले से सपा के पुष्पराज जैन 3515 वोटों से जीते हैं। ये सपा की सबसे बड़ी जीत है। जौनपुर जिले से बसपा प्रत्याशी ब्रजेश कुमार सिंह 765 वोटों से विजयी हुए हैं। इन्होंने सपा प्रत्याशी लल्लन यादव को चुनाव हराया।

सहारनपुर से बसपा प्रत्याशी महमूद अली 1367 वोटों से विजयी हुए। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी सूरत सिंह वर्मा को हराया। इलाहाबाद-कौशाम्बी से सपा के वासुदेव यादव जीते। बीजेपी के प्रत्याशी रईस शुक्ला को 257 वोटों से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।