1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बहुमत सिद्ध करने के बाद हरीश रावत ने बुलाई मंत्रियों की बैठक

बहुमत सिद्ध करने के बाद हरीश रावत ने बुलाई मंत्रियों की बैठक

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2016 12:31 pm IST,  Updated : May 12, 2016 12:31 pm IST

उत्तराखंड में उठे सियासी तूफान के शांत होने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई।

harish rawat- India TV Hindi
harish rawat

देहरादून: उत्तराखंड में उठे सियासी तूफान के शांत होने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। कैबिनेट की बैठक में उन्हीं फैसलों को लागू करने पर चर्चा हुई, जो 21 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक में लिए गए थे। 21 अप्रैल को राष्ट्रपति शासन हटाने के नैनीताल हाई कोर्ट के फैसले के बाद रावत ने देर रात कैबिनेट की बुलाई थी। इस बैठक में हरीश रावत ने ताबड़तोड 11 फैसलों को हरी झंडी दी थी।

हरीश रावत की कैबिनेट की सचिवालय में हुई बैठक पर सभी की नजरें टिकी थीं। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने संवाददाताओं को बताया कि पिछली कैबिनेट के फैसलों को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेनामी सम्पति कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। राज्य के साढ़े छह हजार अतिथि शिक्षकों को नौकरी दी जाएगी। विनियोग बिल पर भी केंद्र से बात की जाएगी।

इंदिरा ने साफ किया राज्य विधानसभा से पास विनियोग बिल को ही माना जाएगा। केंद्र ने कोई विपरीत स्थिति पैदा की तो कानूनी राय ली जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।