1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बजट सत्र से पहले नायडू, सुमित्रा और सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

बजट सत्र से पहले नायडू, सुमित्रा और सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2019 07:42 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 07:42 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार के कार्यकाल के अंतिम संसद सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 30 जनवरी की शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है ।

All party meeting- India TV Hindi
All party meeting

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार के कार्यकाल के अंतिम संसद सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 30 जनवरी की शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है । वहीं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने 31 जनवरी को उच्च सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है। राजग सरकार के दौरान अंतिम संसद सत्र में कामकाज सुचारू रूप से चलाने के मकसद से सरकार ने 31 जनवरी को शाम तीन बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 

अधिकारियों ने बताया कि महाजन ने 30 जनवरी को ऐसी बैठक बुलाई है, वहीं नायडू ने 31 जनवरी की सुबह उच्च सदन में सभी दलों के नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले यह अंतिम संसदीय सत्र है। इसकी शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होनी है। सत्र के दौरान अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा और सत्र 13 फरवरी तक चलेगा। 

नायडू और महाजन ने इस सत्र में दोनों सदनों में कामकाज सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से बैठकें बुलाई हैं। सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत