1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उपचुनाव में जीत भाजपा को क्रिसमस का शानदार उपहार: खांडू

उपचुनाव में जीत भाजपा को क्रिसमस का शानदार उपहार: खांडू

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2017 08:40 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 08:40 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने अरूमाचल प्रदेश में पक्के केसांग और लिकाबाली विधानसभा सीट कांग्रेस से छीन ली...

bjp- India TV Hindi
bjp

इटानगर: अरूणाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने आज इसे पार्टी के लिए क्रिसमस का शानदार उपहार बताया। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पक्के केसांग और लिकाबाली विधानसभा सीट कांग्रेस से छीन ली।

प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की इस जीत को खांडू ने पार्टी के लिए क्रिसमस का उपहार बताया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार क्रिसमस का उत्सव और अधिक विशेष हो गया है। दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने यह बताया है कि वह अच्छी सरकार और विकास के साथ हैं।’’

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकों बी आर वाघे और कारदो निग्योर को बधाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत