1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर: लालू

सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर: लालू

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2020 08:09 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 08:09 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में सोमवार को कहा कि ‘सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर।’ 

Lalu Prasad Yadav- India TV Hindi
Lalu Prasad Yadav Image Source : PTI (FILE)

पटना. राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में सोमवार को कहा कि ‘सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर।’ रांची के एक अस्पताल में भर्ती चारा घोटाला मामले में सजा याफ्ता लालू ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में कहा, ‘‘बैठे-बैठे, घर के अंदर, बनो जादूगर, मारो मंत्र, खोजो तंत्र, यही है यंत्र, सबसे पवित्र, लगा सवर्त्र, अपनी मौत, मरेगा कोरोना, बात हमारी, रख लो लिख कर।’’ उन्होंने लोगों से कहा है कि आप सबों से प्रार्थना है अपने और अपनों के जीवन के लिए घर में ही रहें। लालू ने कहा, ''सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत