1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विजय गोयल ने मनमोहन सिंह से भेंट की, मानसूत्र सत्र के दौरान कांग्रेस का सहयोग मांगा

विजय गोयल ने मनमोहन सिंह से भेंट की, मानसूत्र सत्र के दौरान कांग्रेस का सहयोग मांगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:30 pm IST

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 10 अगस्त को समाप्त होगा। सत्र के दौरान सरकार के एजेंडे में तीन तलाक से जुड़़े विधेयक समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य हैं...

manmohan singh- India TV Hindi
manmohan singh

नई दिल्ली: संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह से मुलाकात की और संसद के आगामी मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए उनकी पार्टी का सहयोग मांगा। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 10 अगस्त को समाप्त होगा। सत्र के दौरान सरकार के एजेंडे में तीन तलाक से जुड़़े विधेयक समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि सत्र के दौरान विपक्ष का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। मानसून सत्र के दौरान 18 बैठकें होंगी। लोकसभा में 68 विधेयक और राज्यसभा में 40 विधेयक लंबित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने मनमोहन सिंह से मुलाकात कर संसद के आगामी मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए कांग्रेस का सहयोग मांगा। गोयल ने कहा कि मनमोहन सिंह ने विपक्षी दलों तक पहुंच बनाने के लिए सरकार की पहल का स्वागत किया और कहा कि संसद को ठीक ढंग से चलाने की जिम्मेदारी सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों दोनों की है।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि संसद के बजट सत्र में कामकाज नहीं हो पाया था। लोकसभा की उत्पादकता 4 प्रतिशत और राज्यसभा की 8 प्रतिशह रही थी। उन्होंने कहा कि यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है बल्कि सत्र के दौरान अधिक से अधिक कामकाज सुनिश्चित करने के बारे में ध्यान देने का है।

गोयल ने कहा कि वह विपक्ष के अन्य नेताओं से भी मिलेंगे और उनका सहयोग मांगेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत