1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीएचयू में छात्र नेता की गिरफ्तारी के बाद उपद्रव, स्कूल बस को लगायी आग

बीएचयू में छात्र नेता की गिरफ्तारी के बाद उपद्रव, स्कूल बस को लगायी आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 20, 2017 10:47 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 10:47 pm IST

काशी हिन्दू विश्विद्यालय में बुधवार की शाम छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की और एक स्कूल बस को आग के हवाले कर दिया

BHU, Violence- India TV Hindi
BHU, Violence

वाराणसी:  काशी हिन्दू विश्विद्यालय में बुधवार की शाम छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की और एक स्कूल बस को आग के हवाले कर दिया।पुलिस के अनुसार पिछले दिनों परिसर में आईआईटी...बीएचयू के एक कार्यक्रम में हुए विवाद में छात्र नेता आशुतोष सिंह का नाम शामिल था। लंका पुलिस ने इस मामले में आज आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भड़के कुछ छात्रों ने बीएचयू मुख्य द्वार को बंद करके धरना शुरू कर दिया। छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि समाजवादी छात्रसभा के छात्र नेता आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी से नाराज छात्रों ने एक निजी स्कूल बस को आग लगा दी। उग्र छात्रों ने सुंदरलाल चिकित्सालय से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक खड़े दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर कर दिया। उग्र छात्रों ने मुख्य प्राक्टर पर भी पथराव किया।पुलिस ने बताया कि इस बीच छात्रों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पत्थर मारकर तोड़ दिया। पुलिस उपद्रवी छात्रों को तलाश कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत