1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार: बियर पी रहे पूर्व जद (यू) विधायक का वीडियो वायरल

बिहार: बियर पी रहे पूर्व जद (यू) विधायक का वीडियो वायरल

 Written By: IANS
 Published : Jul 13, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Jul 13, 2016 04:00 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है और अब पूरे देश में शराबबंदी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के एक पूर्व विधायक ने खुलेआम शराब पीकर कानून का मजाक उड़ाया है।

jd-u- India TV Hindi
jd-u

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है और अब पूरे देश में शराबबंदी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के एक पूर्व विधायक ने खुलेआम शराब पीकर कानून का मजाक उड़ाया है। बियर पी रहे पूर्व विधायक का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललन राम न केवल बोतल हाथ में लेकर बियर पी रहे हैं, बल्कि बातचीत के दौरान नीतीश कुमार की शराबबंदी के फैसले को भी फिजूल बता रहे हैं।

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व विधायक इसे बदनाम करने की साजिश बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना हो सकता है, जो फेरबदल के साथ चलाई जा रही होगी।

पूर्व विधायक का शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया है। केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार में सिर्फ शराबबंदी का प्रचार हो रहा है। शराब बंदी कानून पूरी तरह लागू नहीं हो पा रहा है।

यादव ने पटना में संवाददाताओं से कहा, "जब जद (यू) के लोग ही शराब पीते दिख रहे हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में किस तरह की शराबबंदी है।"

उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह बता सकते हैं कि कहां-कहां शराब बिक रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत