1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देखें, राहुल गांधी की पीएम मोदी को झप्पी पर शशि थरूर ने यूं ली चुटकी

देखें, राहुल गांधी की पीएम मोदी को झप्पी पर शशि थरूर ने यूं ली चुटकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2018 02:10 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 02:10 pm IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर शनिवार 4 अगस्त को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में नजर आएंगे।

Shashi Tharoor in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Shashi Tharoor in Aap Ki Adalat

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर शनिवार 4 अगस्त को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में वह इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देंगे। इसी कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में शशि थरूर ने पीएम नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की झप्पी पर चुटकी ली। जब थरूर से पूछा गया कि राहुल ने गले लगाना कहां से सीखा, तो थरूर ने कहा कि पीएम मोदी से।

जब थरूर से पूछा गया कि आपके मुताबिक मोदी हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो राहुल ने उन्हें गले क्यों लगाया, कांग्रेस नेता ने जवाब दिया, ‘देखिए, राहुल गांधी ने जब उनको गले लगया तो उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हम उन्हें समर्थन कर रहे हैं। हम बिल्कुल उनसे असहमत हैं।’ जब उनसे गले मिलने के बाद आंख मारने के बारे में पूछा गया तो थरूर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘आप चाहते हैं कि गले मिलने के बाद वह गाली दें।’

राहुल को गले मिलने का आइडिया कहां से आया, इस सवाल का भी थरूर ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘शायद मोदी जी से क्योंकि मोदी जी जहां भी जाते हैं दुनिया में वहां के वर्ल्ड लीडर्स को गले लगाते हैं।’ रजत शर्मा ने जब कहा कि ‘कहीं राहुल गांधी को यह तो नहीं लगा कि मोदी के गले लगकर मैं भी बड़ा लीडर बन जाऊंगा।’ तो शशि थरूर ने क्या जवाब दिया, जानने के लिए देखिए ‘आप की अदालत’ शनिवार, 4 अगस्त को रात 10 बजे।

देखें, पीएम मोदी को राहुल की झप्पी पर थरूर के मजेदार जवाब!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत