1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जब स्मृति ईरानी और प्रियंका के बीच चले तीखे बाण

जब स्मृति ईरानी और प्रियंका के बीच चले तीखे बाण

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2016 01:03 pm IST,  Updated : May 23, 2016 01:04 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के बीच बीच सप्ताह की शुरुआत ऐसी हुई कि सोशल मीडिया का सुबह-सुबह ख़ासा मनोरंजन हो गया। दोनों की शब्दों की तकरारा इतनी बढ़ी

Priyanka Chaturvedi, Smriti Irani- India TV Hindi
Priyanka Chaturvedi, Smriti Irani

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के बीच बीच सप्ताह की शुरुआत ऐसी हुई कि सोशल मीडिया का सुबह-सुबह ख़ासा मनोरंजन हो गया। दोनों की शब्दों की तकरारा इतनी बढ़ी कि मामला ज़ाती जिंदगी से होता हुआ राजनीति के गलियारे की तरफ ही चल निकला।

दरअसल हुआ यूं कि रविवार को प्रियंका चतुर्वेदी ने एक अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल की वेबसाइट पर एक ब्लॉग लिखा था जिसे काफी लोग पढ़ रहे थे। उन्होंने लिखा था कि उन्हें सोशल मीडिया ट्विटर पर उनके साथ 'निर्भया की तरह बलात्कार' करने की धमकी दी जा रही हैं। किसी ने इसी मुद्दे पर ट्वीट किया कि 'जब प्रियंका चतुर्वेदी को ट्रोल किया जाता है तो वह औरत की अज़मत पर हमला होता है लेकिन जब स्मृति ईरानी के ख़िलाफ़ ज़हर उगला जाता है तो कोई कुछ नहीं कहता।'

Twitter
Twitter

प्रियंका ने इसका जवाब देते हुए लिखा 'स्मृति ईरानी को तो कथित धमकी के बदले ज़ेड सिक्योरिटी मिल जाती है लेकिन मुझे तो बलात्कार/ मौत की धमकी की जांच के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।'

tweet
tweet

अब स्मृति ईरानी भला कब चुप बैठने वाली थी, लगे हाथ उन्होंने भी प्रियंका को आड़े हाथ ले लिया और कहा, 'मुझे ज़ेड सेक्योरिटी नहीं मिली है मैडम..'

tweet
tweet

इस पर प्रियंका ने फिर लिखा, 'मैडम मुझे गृह मंत्रालय के अंदरुनी प्रक्रिया के बारे में नहीं पता, मैं तो अख़बारों की रिपोर्ट के आधार पर बात कर रही हूं। इसका मतलब आपके पास किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं है?'

tweet
tweet

इस पर स्मृति तमक गईं और जवाब दिया 'आप मेरी सुरक्षा को लेकर इतना परेशान क्यों हैं? कुछ पका रही रही हैं क्या?'

tweet
tweet

प्रियंका का जवाब था 'मेरे पास इतना वक्त नहीं है इसलिए आप इसकी चिंता न करें। आप तो कैंपस में एक और वबाल खड़ा करने पर ध्यान लगाइए।'

tweet
tweet

स्मृति ने फिर जवाब दिया 'इस काम में तो राहुल जी को महारत हासिल है..अरे नहीं, उन्हें तो असम में हारने की योग्यता है। मेरी गलती, आपका दिन शुभ हो।'

tweet
tweet

इस पर प्रियंका का आखिरी जवाब 'और बार बार हारने और फिर भी मंत्रालय में जगह पाने में आपको महारत है। आपका दिन भी शुभ हो...'

tweet
tweet
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।