1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व AAP नेता योगेंद्र यादव पुलिस हिरासत में

पूर्व AAP नेता योगेंद्र यादव पुलिस हिरासत में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2015 08:06 am IST,  Updated : Aug 11, 2015 08:08 am IST

नई दिल्ली: स्वाभिमान अभियान के नेता योगेंद्र यादव को बीती रात दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया गया। योगेन्द्र यादव किसानों के लिए किसानों के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा

पूर्व AAP नेता योगेंद्र...- India TV Hindi
पूर्व AAP नेता योगेंद्र यादव पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली: स्वाभिमान अभियान के नेता योगेंद्र यादव को बीती रात दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया गया। योगेन्द्र यादव किसानों के लिए किसानों के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जंतर मंतर पर उनका कार्यक्रम चल रहा था लेकिन तय वक्त से ज्यादा वक्त हो चुका था इसलिए पुलिस उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके साथ 96 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। पार्लियामेंट पुलिस थाने में फिलहाल योगेन्द्र यादव को रखा गया है।

हिरासत में लिए जाने के बाद योगेंद्र यादव ने ट्वीट करके कहा कि, 'उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने मारा भी और घसीटते हुए कैदी की तरह थाने ले कर आई है।'

जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि, रैली की परमीशन केवल सूरज ढलने तक की थी। पुलिस ने जब लोगों को जंतर-मंतर से जाने के लिए कहा तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और PM हाउस की ओर जाने की कोशिश करने लगे, जहां धारा 144 लगी हुई है। इसके बाद इन लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

AAP के पूर्व नेता प्रशांत भूषण ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को संविधान का उल्लंघन बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत