1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'चमकदार वाशिंग मशीन... राघव चड्ढा ने डिलीट कीं पीएम मोदी और भाजपा की आलोचना वाली X पोस्ट', सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

'चमकदार वाशिंग मशीन... राघव चड्ढा ने डिलीट कीं पीएम मोदी और भाजपा की आलोचना वाली X पोस्ट', सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

 Published : Apr 05, 2026 06:42 am IST,  Updated : Apr 05, 2026 07:11 am IST

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को लेकर बड़ा दावा किया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राघव चड्ढा अपनी चमकदार वाशिंग मशीन वाली तस्वीर पेश करने में लगे हुए हैं। इसको लेकर वह एक्स पर किए गए पुराने पोस्ट को डिलीट किया है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज और सांसद राघव चड्ढा- India TV Hindi
आप नेता सौरभ भारद्वाज और सांसद राघव चड्ढा Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर से अपनी वे पुरानी पोस्ट हटा दी हैं, जिनमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना की थी। 

चड्ढा की ओर से नहीं आई अभी प्रतिक्रिया

भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि राज्यसभा सदस्य की वे पोस्ट भी सोशल मीडिया पर उनके खाते से गायब हो गई हैं जिन्हें 'आप' नेताओं ने साझा किया था। भारद्वाज के आरोपों पर चड्ढा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

डिलीट की गईं ये पोस्ट

ये आरोप आप और राज्यसभा सदस्य के बीच जारी विवाद के दौरान आए हैं। यह विवाद गुरुवार को राज्यसभा में पार्टी द्वारा चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद खुलकर सामने आया। शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में, भारद्वाज ने दावा किया कि 'भाजपा' और 'पीएम मोदी' जैसे कीवर्ड का उपयोग करके चड्ढा की टाइमलाइन की खोज करने पर कोई आलोचनात्मक टिप्पणी नहीं मिली। 

चड्ढा ने एक्स पर बनाई नई छवि

मोदी का जिक्र करने वाली केवल दो पोस्ट बची हैं और दोनों में प्रधानमंत्री की प्रशंसा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेताओं द्वारा पहले उद्धृत की गई पोस्ट भी चड्ढा के खाते से गायब हो गई हैं। इस कदम को 'मामूली सफाई अभियान से कहीं अधिक' बताते हुए, आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख ने कहा कि चड्ढा ने 'मंच पर अपनी सार्वजनिक छवि को नया रूप दिया है'। 

टाइमलाइन में व्यवस्थित रूप से किया गया बदलाव

भारद्वाज ने कहा, 'एक समय में पीएम मोदी-भाजपा के तीखे आलोचक रहे राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर एक नई, चमकदार वाशिंग मशीन वाली तस्वीर पेश कर दी है।' उन्होंने कहा कि जिस तरह से चड्ढा की 'टाइमलाइन' में व्यवस्थित रूप से बदलाव किया गया है। वह इसके पीछे की तैयारी के स्तर को दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत