1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल

अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 18, 2023 10:17 am IST,  Updated : May 18, 2023 10:35 am IST

केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की है। इसी कड़ी में किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर यह मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को दे दिया गया है. वहीं किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्री (Ministry of Earth Science) नियुक्ति किया गया है.

Arjun Ram Meghwal became the new Law Minister major reshuffle in the Union Cabinet- India TV Hindi
अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री Image Source : PIB

केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की है। इसी कड़ी में किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर यह मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को दे दिया गया है। वहीं किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्री (Ministry of Earth Science) नियुक्ति किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी है। बता दें कि किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रद्रेश पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वे पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान साल 2019 में खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे। वहीं जुलाई 2021 में उन्हें कानून मंत्री बनाया गया था। उन्हें यह जिम्मेदार रविशंकर प्रसाद के स्थान पर दी गई थी। 

कौन हैं अर्जुन मेघवाल

अर्जुन मेघवाल बीकानेर से भाजपा के सांसद हैं। वे साल 2009 से ही यहां सांसद बने हुए हैं। उनका जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ था। उन्होंने बीकानेर स्थित डूंगर कॉलेज से बीए।एलएलबी की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने यहीं से आर्ट्स में मास्टर्स की डिग्री ली। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे फिलीपींस विश्वविद्यालय चले गए जहां से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे राजस्थान कैडर में बतौर आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं।

मेघवाल साल 2009 से बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था। मई 2019 में उन्हें भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री बनाया गया था। इसके बाद अब 18 मई 2023 को उन्हें कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत