1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Arvind Kejriwal On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी ही कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काफी हैं', जानें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने और क्या कहा

Arvind Kejriwal On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी ही कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काफी हैं', जानें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने और क्या कहा

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 17, 2022 08:21 am IST,  Updated : Sep 17, 2022 08:21 am IST

Arvind Kejriwal On Rahul Gandhi: केजरीवाल इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई थी कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं कि ‘आप’ कांग्रेस को कमजोर कर रही है और भाजपा की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है। इस पर केजरीवाल ने ये बातें कहीं।

Arvind Kejriwal - India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : FILE

Highlights

  • राहुल गांधी ही कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काफी: केजरीवाल
  • भारत को पांच साल के भीतर दुनिया में नंबर एक बनाया जा सकता है: केजरीवाल
  • पीएम बनने के सवाल पर केजरीवाल बोले- लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं

Arvind Kejriwal On Rahul Gandhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी इसे कमजोर करने के लिए काफी हैं। केजरीवाल ने इन आरोपों को खारिज किया कि आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है और कांग्रेस को कमजोर कर रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, 'क्या मुझे कांग्रेस को कमजोर करने की जरूरत है? क्या राहुल गांधी पर्याप्त नहीं हैं।'

केजरीवाल इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई थी कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं कि ‘आप’ कांग्रेस को कमजोर कर रही है और भाजपा की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रही है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्हें करने दीजिए। सभी को अच्छा काम करना चाहिए। कांग्रेस को शुभकामनाएं।’’ 

यह पूछे जाने पर कि अगर ‘आप’ केंद्र में सत्ता में आई और वह प्रधानमंत्री बने तो क्या ऐसी चीजें होंगी, केजरीवाल ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते हैं। जब सभी एक साथ आएंगे, तो वे फैसला करेंगे।’’ केजरीवाल ने कहा कि यदि छात्रों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, नागरिकों को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और देश के हर युवा को नौकरी दी जाए तो भारत को पांच साल के भीतर दुनिया में नंबर एक बनाया जा सकता है। 

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी साधा था कांग्रेस पर निशाना

इससे पहले कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी निशाना साधा था। उन्होंने गुरुवार को इसे ‘भारत तोड़ो यात्रा‘ बताया था। उन्होंने यह दावा भी किया कि इस ‘बेदम‘ यात्रा से गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी के सामने सियासी कामयाबी नहीं मिल सकती। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में दम नहीं और इस यात्रा से हमें कोई गम नहीं‘।

राहुल गांधी की यह भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा हैः आठवले 

आठवले ने अपने चिर-परिचित अंदाज में तुक मिलाते हुए इंदौर में संवाददाताओं से कहा था, ‘गांधी की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा नहीं, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। इस यात्रा में कोई दम नहीं और इस यात्रा को लेकर हमें कोई गम नहीं। केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि कई धर्मों, जातियों और भाषाओं वाले भारत को डॉ. भीमराव आम्बेडकर के बनाए संविधान ने काफी पहले जोड़ दिया था और अब प्रधानमंत्री मोदी ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास' की भावना से देश जोड़ने के काम को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मोदी प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाल रहे हैं, तब तक गांधी को राजनीतिक सफलता मिलने वाली नहीं है। भले ही वह कितनी भी यात्राएं निकालते रहें। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा‘ में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व को पसंद नहीं किया जा रहा है। इस दल में अब कुछ भी नहीं बचा है। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस छोड़ चुके हैं और कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत