1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Ashok Gehlot: CM गहलोत ने BJP पर बोला हमला, बोले- इनके नेता सिर्फ लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं

Ashok Gehlot: CM गहलोत ने BJP पर बोला हमला, बोले- इनके नेता सिर्फ लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं

 Published : Sep 04, 2022 07:05 am IST,  Updated : Sep 04, 2022 07:16 am IST

Ashok Gehlot: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘राजनाथ सिंह कब भाजपा के अध्यक्ष बनते हैं और कब पद छोड़ते हैं, अमित शाह कब अध्यक्ष बनते हैं और कब पद से हटते हैं और जेपी नड्डा कब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, इसकी चर्चा नहीं होती।’’

Rajasthan CM Ashok Gehlot- India TV Hindi
Rajasthan CM Ashok Gehlot Image Source : PTI

Highlights

  • क्या आपने कभी भाजपा में चुनाव होते हुए सुना है?- CM गहलोत
  • 'भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है'
  • BJP ने करप्शन से लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर बोला था हमला

Ashok Gehlot: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’’ रैली निकाली जानी है। इसे लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। गहलोत ने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में चुनाव नहीं होते, क्योंकि उसके नेता ‘‘फासीवादी’’ हैं जो केवल ‘‘लोकतंत्र का मुखौटा’’ पहनते हैं। 

कांग्रेस की ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल’’ रैली में पहुंचे हैं गहलोत 

रविवार को यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल’’ रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे गहलोत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘कांग्रेस में चुनाव नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी के भी समय हुए थे और जब सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं तब भी चुनाव हुए थे। लेकिन क्या आपने कभी भाजपा में चुनाव होते हुए सुना है?’’ 

BJP नेता कब अध्यक्ष बनते हैं, कब पद छोड़ते हैं, इसकी चर्चा नहीं होती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘राजनाथ सिंह कब भाजपा के अध्यक्ष बनते हैं और कब पद छोड़ते हैं, अमित शाह कब अध्यक्ष बनते हैं और कब पद से हटते हैं और जेपी नड्डा कब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, इसकी चर्चा नहीं होती।’’ गहलोत ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा के लोग फासीवादी हैं, वह केवल लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं। बाकी इन लोगों को लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है।’’

इससे पहले BJP ने करप्शन से लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर बोला था हमला

गौरतलब है कि इससे पहले BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। दिल्ली में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेस में पात्रा ने करप्शन से लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) द्वारा महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, PM मोदी करप्शन के खिलाफ काम कर रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मुहिम चल रही है। बीजेपी का करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस का नारा है। तो वहीं, कांग्रेस नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के विरोध का बहाना बनाकर दंगा और बवाल करने की पूरी कोशिश कर रही है।

'सीएम चंद्रभानु गुप्ता की एक किताब अब छपी है'

पात्रा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कहा कि ये केस 2013 का है और 1960 में कांग्रेस के अंदर ही, 4 बार के उत्तर प्रदेश के रहे सीएम चंद्रभानु गुप्ता की एक किताब अब छपी है। जिसमें उन्होंने नेशनल हेराल्ड की फंडिंग को लेकर कई प्रकार के सवाल उठाए हैं। संबित ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ये नेहरू परिवार तब भी भ्रष्टाचारी था और आज भी भ्रष्टाचारी ही है। राहुल और सोनिया को ये विरासत में मिला है। 

संबित पात्रा ने की गहलोत के बयान की निंदा

संबित पात्रा ने आगे अशोक गहलोत के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने रेप और महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी दी थी। उन्होंने कहा कि, उनका महिलाओं को लेकर असंवेदनशील रवैया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत