Assembly Election Results 2023 Highlights: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है। वहीं तेलंगाना में केसीआर को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव आयोग की ओर मिली ताजा जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर सफलता मिली है। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस के खाते में 69 सीटें गई है जबकि निर्दलीय और अन्य को 15 सीटें मिली हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा की 90 सीटों में से 54 सीटें जीत दर्ज की। कांग्रेस-35 और अन्य को एक सीट मिली है। तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटें जीती, बीआरएस-39, बीजेपी-8, एआईएमआईएम-7 और सीपीआई को एक सीट मिली है।
विधानसभा चुनावों के नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें: