1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भगवंत मान ने पंजाब को कंगाल बना दिया, सरकार में आने के बाद लिया 25 हजार करोड़ का कर्जा - बीजेपी

भगवंत मान ने पंजाब को कंगाल बना दिया, सरकार में आने के बाद लिया 25 हजार करोड़ का कर्जा - बीजेपी

 Published : Nov 18, 2022 06:35 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 06:37 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आरोप लगाया कि, आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय पंजाब को रंगला बनाने का वादा किया था जबकि अब यह प्रदेश को कंगाल बनाने में जुटे हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग- India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग Image Source : TWITTER

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब को कंगाल और कर्जदार बनाने का आरोप लगाया है। चुग ने राज्य की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री गुजरात चुनाव में व्यस्त है लेकिन इस दौरान पंजाब की हालत लगातार खराब होती जा रही है।

तरुण चुग ने आप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, "चुनाव के समय पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की बात कहने वाले मान पंजाब को कंगाल बनाने में लगे हैं। ये पहले दावा करते थे कि पंजाब में सत्ता में आते ही पंजाब को कर्ज से मुक्ति दिलाएंगे और हर महिला को घर पर एक हजार रुपये प्रति महीना देंगे जबकि हकीकत यह है कि जबसे यह सरकार सत्ता में आई है तबसे पंजाब पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।"

'भगवंत सरकार अब तक 25 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी' 

भाजपा महासचिव तरुण चुग ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद आप सरकार 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। अगर कर्ज लेने की यही रफ्तार जारी रही तो आप सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान पंजाब पर ढाई लाख करोड़ रुपये का कर्ज और लाद देगी।

'आप सरकार से न अर्थव्यवस्था संभल रही और न ही कानून व्यवस्था' 

चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार न तो राज्य की अर्थव्यवस्था को संभाल पा रही है और न ही राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फिजूल का खर्चा बंद करने, प्रचार पर किए जा रहे फालतू के खर्चे को बंद करने के साथ-साथ चुनावी राज्यों के दौरे को कम कर पंजाब की कानून व्यवस्था और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की भी अपील की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत