1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद शुरू होगा 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान', कांग्रेस ने तैयार किया मोदी सरकार को घेरने का मास्टर प्लान

'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद शुरू होगा 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान', कांग्रेस ने तैयार किया मोदी सरकार को घेरने का मास्टर प्लान

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Dec 04, 2022 02:41 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 02:41 pm IST

'भारत जोड़ो यात्रा' खत्म होते ही कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने के लिए एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों से रूबरू होंगे।

राहुल गांधी - India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद वह आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेगी। जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा।

नरेंद्री मोदी के खिलाफ पत्र होगा 

इस अभियान में ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क करने का प्रयास रहेगा। वेणुगोपाल ने बताया कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा जिसमें यात्रा का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा।

कांग्रेस दिग्गज नेता होंगे शामिल 
उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत तीन स्तरीय कार्यक्रम होगा। ब्लॉक और बूथ के स्तर पर यात्राएं होंगी, जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे तथा राज्य के स्तर पर रैलियां होंगी।’’ रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ से संबंधित कार्यक्रमों शामिल होंगे।  

भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव राजस्थान में
भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव मध्य प्रदेश होते हुए रविवार के दिन राजस्थान में प्रवेश कर गया है। यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भीतर एक अलग उत्साह देखा जा रहा है। इस यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और सारे विधायक मौजूद रहेंगे। वहीं यात्रा के पहले शुरू हुए कलह को खत्म करते हुए सचीन पायलट और सीएम गहलोत साथ आ गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत