1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद नवीन जिंदल भाजपा में हुए शामिल, कही ये बात

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद नवीन जिंदल भाजपा में हुए शामिल, कही ये बात

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 24, 2024 08:39 pm IST,  Updated : Mar 24, 2024 08:52 pm IST

कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा ज्वाइन कर लिया है। ज्वाइन करने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं हैं...

naveen jindal joins bjp- India TV Hindi
नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल Image Source : ANI

दिल्ली: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल का कहना है, ''आज मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है. मुझे गर्व है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हुआ और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा कर सकूंगा.'' मैं पीएम मोदी के 'विकित भारत' सपने में योगदान देना चाहता हूं..." नवीन जिंदल के पहले से ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं और रविवार की शाम पहले उनके इस्तीफा देने की खबर मिली फिर भाजपा ज्वाइन करने की बात सामने आ गई। 

नवीन जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और उसके कुछ ही देर बाद उनके भाजपा में शामिल होने की खबर मिली। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। नवीन जिंदल ने ट्विटर (एक्स) पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने अपने इस पोस्ट में कांग्रेस नेतृत्व के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी आभार जताया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत