1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 08, 2026 06:53 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 06:55 am IST

बीजेपी ने राज्यसभा की दो सीटों और कर्नाटक विधान परिषद की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश से महेश केवट और कर्नाटक से प्रोफेसर डॉक्टर एम नागराजन बीजेपी उम्मीदवार होंगे।

MP BJP Rajya Sabha Candidate- India TV Hindi
मध्य प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार Image Source : FB/TARUNCHUGH,RAJNEESHAGARWAL,MAHESHKEVA

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा और कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। दो उम्मीदवार कर्नाटक और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनने के दावेदार हैं। वहीं, दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पार्टी ने कर्नाटक विधान परिषद के लिए किया है। बीजेपी की तरफ से बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव और कर्नाटक के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए चार नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

मध्य प्रदेश से महेश केवट का नाम राज्यसभा चुनाव के लिए दिया गया है। वहीं, कर्नाटक से प्रो. डॉ. एम नागराजन राज्यसभा उम्मीदवार हैं। कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव भी होना है। इसकी लिए भी बीजेपी ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें लिंगराज पाटील और रघु कौटिल्य शामिल हैं। बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का आधिकारिक ऐलान राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने किया।

कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को बीजेपी के महेश केवट के खिलाफ राज्यसभा में उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से दो सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत तय है। वहीं, तीसरी सीट के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल पहले ही बीजेपी उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा में पर्चा दाखिल कर चुके हैं। मध्यप्रदेश की कुल 230 सदस्यीय विधानसभा में प्रभावी वोटों की संख्या 228 है। इसमें भाजपा के 164 और कांग्रेस के 64 विधायक हैं। हालांकि, कांग्रेस के विधायकों की संख्या 62 पर ही सिमट गई है। क्योंकि, विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर रोक लगी है और बीना से विधायक निर्मला सप्रे के मतदान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, उनका झुकाव भाजपा की तरफ है।

18 जून को होंगे चुनाव

अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और कर्नाटक सहित 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 18 जून को होंगे। कर्नाटक विधान परिषद का चुनाव भी 18 जून को होगा। मध्य प्रदेश में एक उम्मीदवार को सांसद बनाने के लिए 58 वोटों की जरूरत है। ऐसे में बीजेपी के दो उम्मीदवारों का जीतना तय है और तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त वोट हैं, लेकिन बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे मामलों में हमेशा क्रास वोटिंग होने की संभावना रहती है।

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने 18 साल के सार्थक की जमकर की तारीफ, बोले- "ये तो CBI से भी तेज निकला", सामने आया VIDEO

विधायकों में फूट के बाद दिल्ली रवाना हुईं ममता बनर्जी, सांसदों की स्थिति का लेंगी जायजा; INDIA ब्लॉक की होनी है बैठक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत