1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में बीजेपी सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, उपराष्ट्रपति ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में बीजेपी सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, उपराष्ट्रपति ने दिखाई हरी झंडी

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 11, 2023 11:31 am IST,  Updated : Aug 11, 2023 12:10 pm IST

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकली।

BJP- India TV Hindi
दिल्ली में बीजेपी सांसदों ने निकाली तिरंगा रैली Image Source : PTI

नई दिल्ली: आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में केंद्र सरकार इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली निकाली गई। इस रैली को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, और अर्जुन राम मेघवाल समेत कई केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आयोजित किया है।

'15 अगस्त को देश के नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं'

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली से पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ''आने वाले 15 अगस्त को देश के नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। यह 'आजादी का अमृत महोत्सव' का समापन कार्यक्रम है और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। वहीं अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ''प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने घरों में तिरंगा लगाना चाहिए। यह नागरिकों का कर्तव्य है। इस वर्ष 15 अगस्त विशेष है क्योंकि यह 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के समापन का प्रतीक है। 

प्रगति मैदान से शुरू हुई यात्रा 

बता दें यह रैली प्रगति मैदान से शुरू होकर इंडिया गेट के सर्किल पर पहुंची। यहां से इंडिया गेट सर्किल और कर्तव्य पथ पर चलाने के बाद मोटरसाइकिलें मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर जाकर समाप्त हो गई। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों ने भी हिस्सा लिया। 

ये भी पढ़ें-

'भारत को अपने नेता पर है भरोसा', मणिपुर पर पीएम मोदी का समर्थन करते हुए बोलीं अमेरिकी सिंगर 

अंडमान में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत