1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी का बड़ा आरोप, ममता बनर्जी के निर्देश पर पीएम मोदी के संबोधन की स्क्रीनिंग पर लगी रोक

बीजेपी का बड़ा आरोप, ममता बनर्जी के निर्देश पर पीएम मोदी के संबोधन की स्क्रीनिंग पर लगी रोक

 Published : Jan 25, 2024 03:36 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 03:36 pm IST

आज नेशनल वोटर्स डे पर पीएम ने फर्स्ट डे वोटर को संबोधित किया। इसी दौरान पश्चिम बंगाल राजधानी कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ता व पुलिस की झड़प हो गई है।

BJP- India TV Hindi
ममता बनर्जी के निर्देश पर पीएम मोदी के संबोधन की स्क्रीनिंग पर लगी रोक- बीजेपी Image Source : SCREENGRAB (X)

नई दिल्ली: आज नेशनल वोटर्स डे यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इसे लेकर आज पीएम मोदी ने देश के फर्स्ट वोटर को वर्चुअली संबोधित किया। बीजेपी ने ये प्रसारण पूरे देश में करवाया। इसी के तहत बीजेपी ने राजधानी कोलकाता में पीएम मोदी के संबोधन को एलईडी स्क्रीन पर दिखानी चाही, पर इसे दिखाने से रोक दिया गया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के निर्देश पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने वैध अनुमति के बावजूद ये रोक लगाई गई है।

पुलिस से हुई झड़प

जानकारी दे दें कि बीजेपी नेता श्यामबाजार पंच मठार जंक्शन के पास एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम दिखा रहे थे, इसी बीच पुलिस ने आकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ता व पुलिस में झड़प हो गई।

शेयर किया वीडियो

बीजेपी के आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मालवीय ने आरोप लगाया है, "ममता बनर्जी के निर्देश पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने वैध अनुमति के बावजूद पूरे बंगाल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहली बार मतदाताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की स्क्रीनिंग रोक दी गई है।" मालवीय ने आगे लिखा, "लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए। बंगाल को बचाने के लिए उसे बाहर करना ही होगा।"

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने दावा किया है कि परमीशन नहीं मिलने के कारण नेशनल वोटर्स डे के मौके पर आयोजित पीएम मोदी के भाषण को रोका गया है। 

ये भी पढ़ें:

क्या नीतीश की होगी वापसी? पीएम मोदी, शाह और नड्डा के बीच बातचीत होने का दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत