1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. By-Election Result: 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर लड़ रहीं राजनीतिक पार्टियों का आज तय होगा भविष्य, वोटों की गिनती जारी

By-Election Result: 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर लड़ रहीं राजनीतिक पार्टियों का आज तय होगा भविष्य, वोटों की गिनती जारी

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Jun 26, 2022 07:06 am IST,  Updated : Jun 26, 2022 08:48 am IST

By-Election Result: देश के तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। यूपी की दो, पंजाब की एक लोकसभा सीट, त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था।

BY-Election Result- India TV Hindi
BY-Election Result Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सबसे ज्यादा चार त्रिपुरा की चार सीटों पर हुआ उपचुनाव
  • अखिलेश और आजम खान के इस्तीफे से खाली हुई थी यूपी की दो सीटें
  • पंजाब में संगरूर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था

By Election Result: देश के तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। इन परिणामों के लिए आज रविवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। यूपी की दो, पंजाब की एक लोकसभा सीट, त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। चार राज्यों में से सबसे अधिक त्रिपुरा में अगरतला, जुबाराजगर, सुरमा और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग हुई थी। वहीं यूपी में रामपुर और आजमगढ़, पंजाब में संगरूर सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे, 23 जून को हुआ था मतदान

इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आज मतगणना होगी। इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गएह है। त्रिपुरा की बात करें तो यहां सीएम माणिक साहा सहित अन्य लोगों के राजनीतिक भविष्य का आज फैसला होगा। 

सबसे ज्यादा त्रिपुरा की चार सीटों पर हुआ उपचुनाव

त्रिपुरा में सर्वाधिक चार सीटें हैं जहां उपचुनाव में मतदान हुआ है। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल हैं। टाउन बारदोवाली से चुनाव लड़ रहे सीएम साहा को सीएम बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी होगा। वे राज्यसभा सदस्य हैं जिन्होंने बिप्लव देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पिछले महीने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

त्रिपुरा में इस बार सर्वाधिक 76.62 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। जिन अन्य राज्यों में विधानसभा के लिये उपचुनाव हुआ है उनमें राजधानी दिल्ली का राजिंदर नगर, झारखंड के रांची जिले का मंदार और आंध्र प्रदेश का आत्माकुरु शामिल है।

अखिलेश और आजम खान के इस्तीफे से खाली हुई थी यूपी की दो सीटें

यूपी में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर मतदान इसलिए हुआ था, क्योंकि यह सीटें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खान की जीत के बाद उनके इन सीटों पर त्यागपत्र देने से खाली हुई थी।

रामपुर सीट से बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी प्रत्याशी हैं, जो हाल ही में ​पार्टी में शामिल हुए। वहीं सपा की ओर से आसिम रजा ने चुनाव लड़ा, जो आजम खान के खास हैं। मायावती की बीएसपी से इस सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत