1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड: चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, शाम 5.30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे

झारखंड: चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, शाम 5.30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 01, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 04:15 pm IST

झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन के सीएम बनने की संभावना अब प्रबल हो गई है। राज्यपाल ने चंपई सोरेन समेत जेएमएम के पांच विधायकों को मुलाकात के लिए बुलाया है।

Champai Soren, JMM- India TV Hindi
चंपई सोरेन, नेता विधायक दल, जेएमएम Image Source : PTI

रांची: झारखंड में चंपई सोरेन को राज्यपाल ने मुलाकात का वक्त दे दिया है। शाम 5.30 बजे चंपई सोरेन राज्यपाल से मिलेंगे जहां वे राज्यपाल से मुलाकात करनेवाले हैं। कल हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया। चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल का नेता चुना गया है।

कुल पांच विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाएगा

जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन सहित कुल पांच लोगों का प्रतिनिधि मंडल राजभवन जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के आलम गिर आलम, माले के विनोद सिंह, कांग्रेस के प्रदीव यादव और आरजेडी के सत्यानंद गुप्ता होंगे। गठबंधन के नेताओं का कहना है कि अगर राज्यपाल कहेंगे तो गठबंधन के सभी विधायकों को हम राजभवन ले जाएंगे।

राजभवन की ओर से मुलाकात का समय मिलने के बाद झारखंड में सियासी उहापोह की स्थिति अब कुछ स्पष्ट होती नजर आ रही है। बुधवार देर रात हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता के तौर पर चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने चंपई सोरेन की चिट्ठी पर विचार करने का आश्वासन दिया था। उधर, सत्तारूढ़ गठबंधन के करीब 40 विधायक बुधवार रात से ही रांची के सर्किट हाउस में रुके हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन विधायकों को कहीं और शिफ्ट कराया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत