1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Coffee Par Kurukshetra: क्या तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी? शुभेंदु के सत्ता में आने से गहराया संकट, देखें पूरी चर्चा

Coffee Par Kurukshetra: क्या तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी? शुभेंदु के सत्ता में आने से गहराया संकट, देखें पूरी चर्चा

 Reported By: Saurabh Sharma
 Published : Jun 01, 2026 10:33 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 09:00 pm IST

इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'कॉफी पर कुरुक्षेत्र' में तृणमूल कांग्रेस के बिखराव और पश्चिम बंगाल की सियासत को लेकर चर्चा हुई।

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के डिबेट शो “कॉफी पर कुरुक्षेत्र” में सोमवार (1 जून) को तृणमूल कांग्रेस पर गहराते संकट पर चर्चा हुई। चर्चा में शो के एंकर और इंडिया टीवी के सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर सौरव शर्मा और इंडिया टीवी के पॉलिटिकल एडिटर देवेंद्र पराशर के साथ मेहमान के रूप में प्रदीप सिंह और आलोक मेहता मौजूद रहे।

ममता का अपनी पार्टी के 2 विधायकों का निष्कासन चर्चा में

शो की शुरुआत इस सवाल से शुरू हुई कि क्या तृणमूल कांग्रेस समूल मिट जाएगी? ये सवाल इसलिए गहरा हो गया है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस टूटती हुई दिख रही है। दरअसल शो के एंकर सौरव शर्मा ने कहा कि आज ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के 2 विधायकों को निष्कासित कर दिया। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ गतिविधि की। जबकि उन्होंने किया क्या था? दरअसल उन्होंने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर ये आरोप लगाया था कि अभिषेक बनर्जी को लीडर ऑफ अपोजिशन बनाने के लिए फर्जी सिग्नेचर किए गए थे। CID इसकी जांच कर रही है और अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। सौरव ने मेहमानों ने सवाल किया कि आखिर ये चल क्या रहा है?

अभिषेक बनर्जी को लेकर हुए ड्रामे पर हुई बात

अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर जो ड्रामा हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश और डॉक्टरों ने गंभीर चोट न होने का लिखित बयान दिया, उस पर भी चर्चा हुई। चर्चा के दौरान ये भी बात हुई कि कैसे कल्याण बनर्जी का भी “पेन-40 और मल्टीविटामिन” वाला प्रिस्क्रिप्शन वायरल हुआ। पैनलिस्ट्स ने इसे “तमाशा” और “विक्टिम कार्ड” बताया।

चर्चा के दौरान पैनलिस्टों ने कहा कि TMC की राजनीति शुरू से ही तमाशा पर आधारित रही है, जिसमें ममता बनर्जी का जेपी आंदोलन वाला बोनट पर चढ़ना, व्हीलचेयर, हाथ-पैर टूटने का दावा आदि शामिल है। पैनलिस्टों ने ये भी बताया कि अभिषेक बनर्जी की घटना में स्थानीय महिलाओं का गुस्सा दिखा, खासकर संदेशखाली, RG कर और अन्य मुद्दों पर 15 साल के “जुल्म” का बदला टाइप शो हुआ।

ममता की पार्टी के नेता हो रहे बागी

शो में ये भी चर्चा हुई कि ममता-परिवार का कंट्रोल कमजोर पड़ गया है। नेता खुलकर बागी रुख अपना रहे हैं। पैनलिस्ट्स का मानना था कि TMC अब “बिखर” रही है, न कि सिर्फ टूट रही है।

इस दौरान ये भी चर्चा हुई कि BJP सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी लेकिन राजनीतिक बदले की भावना से नहीं। 2021 के बाद की घटनाओं का “हिसाब” होगा। BJP की रणनीति ये है कि वो मेनिफेस्टो पूरा करेगी और घुसपैठियों पर सख्ती से निपटेगी। इसके अलावा विकास कार्य होंगे क्योंकि लोकसभा चुनाव भी कवर करने हैं।

इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखी टिप्पणियां भी सामने आईं और रामचंद्र गुहा के आर्टिकल का हवाला देकर कहा गया कि राहुल परिवार की वजह से कांग्रेस कमजोर हो रही है। डीलिमिटेशन और महिला आरक्षण पर भी संभावित राजनीतिक हलचल को लेकर डिबेट शो में चर्चाएं की गईं।

कुल मिलाकर शो में जो चर्चा हुई, उसमें पैनलिस्ट्स ने ममता-अभिषेक की राजनीति को तमाशेबाजी, अहंकार और डर पर आधारित बताया, जबकि जनता के गुस्से को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि 15 साल के शासन के बाद TMC के खिलाफ जनता मुखर हो गई है और पार्टी का बिखराव तेजी से हो रहा है।

डिटेल में पूरी चर्चा देखने के लिए सबसे ऊपर दिये गये वीडियो पर क्लिक करें।

(डिस्क्लेमरः यह आर्टिकल कार्यक्रम में हुई चर्चा पर आधारित है और कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए गए विचार मेहमानों के निजी विचार हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत