1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू, लोकसभा चुनाव 2029 की हो रही तैयारी

कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू, लोकसभा चुनाव 2029 की हो रही तैयारी

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Avinash Rai
 Published : Feb 12, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 04:00 pm IST

लोकसभा चुनाव 2029 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी एक नई टीम तैयार कर रही है, जिसमें कई लोगों को अहम जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

Congress party organization reshuffle Process begins preparations underway for 2029 Lok Sabha electi- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2029 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी नई टीम तैयार कर रही है। इस साल के अंत में होने वाले बिहार और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के चुनावी समीकरणों को भी ध्यान रखते हुए संगठन में फेर बदल किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल अपने पद पर बने रहेंगे। बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और असम में प्रभारी बदले जा सकते हैं, साथ ही महाराष्ट्र , हिमाचल प्रदेश, तमिल नाडू, बिहार और उत्तराखंड राज्यों के अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। वहीं पार्टी प्रभारी मोहन प्रकाश की संगठन से छुट्टी हो सकती है। गुलाम अहमद मीर को झारखंड से हटाया जाएगा, क्योंकि वह कश्मीर में कांग्रेस के विधायक दल के नेता हैं।

कांग्रेस संगठन में फेरबदल

इसके अलावा भूपेश बघेल को महासचिव बनाकर संगठन में लाया जा सकता है तो वहीं मीनाक्षी नटराजन, सचिन राव, अजय कुमार लल्लू, वामशी रेड्डी, कृष्णा अलावुरु जैसे नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इससे पहले हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इससे पूर्व लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव किया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत