Congress Protest: नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट के खिलाफ देश भर में ईडी दफ्तरों के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। चार्जशीट में सोनिया गांधी आरोपी नंबर वन और राहुल आरोपी नंबर टू हैं। केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर हिरासत में लिया। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा भी लैंड डील में फंसते जा रहे हैं। रॉबर्ड वाड्रा से आज ईडी ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की है।