1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Delhi Pollution: प्रियंका गांधी ने दिल्ली को बताया 'गैस चेंबर', बोलीं- वायनाड की हवा खूबसूरत

Delhi Pollution: प्रियंका गांधी ने दिल्ली को बताया 'गैस चेंबर', बोलीं- वायनाड की हवा खूबसूरत

 Published : Nov 14, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 02:18 pm IST

Delhi Pollution: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में प्रदूषण के हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने दिल्ली के इस हालात की तुलना गैस चेंबर से कर दी है।

delhi Air Pollution Priyanka Gandhi - India TV Hindi
दिल्ली में प्रदूषण पर प्रियंका गांधी का बयान। Image Source : ANI/PTI

प्रदूषण और धुंध के कारण राजधानी दिल्ली की हालत हर रोज खराब होती जा रही है। यहां की हवा हर दिन जहरीली होती जा रही है और कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। अब कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दिल्ली में प्रदूषण के हालात पर नाराजगी जाहिर की है। प्रियंका गांधी दिल्ली की तुलना गैस चेंबर से कर दी है। उन्होंने इसके साथ ही वायनाड के हवा की गुणवत्ता की तारीफ भी की है। आइए जानते हैं कि प्रियंका ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर क्या कुछ कहा है।

क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदूषण के कारण दिल्ली के बुरे होते हालात का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इंडिया गेट से लेकर दिल्ली के कई अन्य इलाके प्रदूषण और धुंध से घिरे हुए नजर आ रहे है। प्रियंका ने कहा कि वायनाड से दिल्ली वापस आना एक गैस चैंबर में प्रवेश करने जैसा था। हवा से देखने पर धुंध की चादर और भी चौंकाने वाली लगती है। प्रियंका ने ये भी कहा कि वायनाड की हवा खूबसूरत है और वहां पर AQI 35 है।

साथ मिलकर समाधान ढूंढना चाहिए- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजधानी दिल्ली में प्रदूषण हर साल बदतर होता जा रहा है। हमें असल में एक साथ मिलकर साफ हवा के लिए समाधान ढूंढना चाहिए। प्रियंका ने आगे कहा कि ये मामला इस पार्टी या उस पार्टी से परे है। प्रियंका ने कहा कि प्रदूषण के कारण खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए सांस लेना व्यावहारिक रूप से असंभव है। हमें इसके बारे में कुछ करना होगा।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI का हाल

  • आनंद विहार- 473
  • अशोक विहार- 471
  • अलीपुर- 424
  • बवाना- 456
  • चांदनी चौक- 400
  • बुराड़ी- 354
  • मथुरा रोड- 399
  • द्वारिका- 457
  • IGI एयरपोर्ट- 436
  • जहांगीरपुरी- 470
  • आईटीओ- 423
  • लोधी रोड- 383
  • मुंडका- 461
  • मंदिर मार्ग- 441
  • ओखला- 441
  • पटपड़गंज- 472
  • पंजाबी बाग- 459
  • रोहिणी- 453
  • विवेक विहार- 470
  • वजीरपुर- 467
  • नजफगढ़- 460

ये भी पढ़ें- और कितनी जहरीली होगी दिल्ली? AQI 400 के पार, जान लीजिए आज के मौसम का हाल

दिल्ली की हवा बिगड़ने पर बीजेपी ने AAP सरकार को घेरा, शहजाद पूनावाला ने यूं जताया विरोध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत