1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CJP ने जंतर-मंतर पर फिर शुरू किया प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ाई

CJP ने जंतर-मंतर पर फिर शुरू किया प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ाई

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Jul 21, 2026 07:51 am IST,  Updated : Jul 21, 2026 01:27 pm IST

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। सोमवार को हुए बवाल को देखते हुए पुलिस ने संसद की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। दूसरी ओर सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह अफना अनशन जारी रखेंगे।

CJP Protest on jantar mantar- India TV Hindi
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी। Image Source : PTI

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा लिया था लेकिन देर रात एक बार फिर से प्रदर्शनकारी वहां पर जुटने लगे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने भी इस दौरान किसी को नहीं रोका। पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों को नहीं रोका जाएगा और ये भी साफ कर दिया है कि अगर किसी तरह का बवाल किया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

बात करनी हो तो जंतर-मंतर आए- दीपके

इस बीच सीजेपी के नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। CJP के प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार ने उन्हें विचार का भरोसा दिया है। हालांकि, रात को प्रदर्शनकारियों के बीच अभिजीत दीपके ने कहा है कि अब सरकार से कोई बात नहीं होगी जिसे भी बात करनी होगी वो जंतर-मंतर पर आएगा।

पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

जंतर-मंतर पर एक तरफ प्रदर्शकारियों ने फिर से मंच बना लिया है तो वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्ते खुले हैं लेकिन संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच पुलिस को आशंका है कि आज प्रदर्शनकारी फिर से संसद की तरफ कूच कर सकते हैं। इसके साथ ही आज विपक्ष के कई नेता जंतर मंतर पर पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर आज पुलिस बेहद सतर्क हैं और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है।

70 लोग हिरासत में 

CJP के प्रोटेस्ट में पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़ और हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब एक्शन शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मियों से मारपीट, पथराव और पुलिसकर्मियों को आई चोटों पर अलग-अलग FIR दर्ज करने के बाद अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इधर हिंसा और प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार शाम प्रोटेस्ट में शामिल उपद्रवियों के हमले में IPS और दिल्ली पुलिस के 10 अफसर समेत 118 से ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान घायल हो गए हैं। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की तो अब बारी उन उपद्रवियों की पहचान करने की है जिन्होनें शांति पूर्ण प्रोटेस्ट की आड़ में पत्थरबाजी और हंगामा किए।

सोनम वांगचुक अनशन जारी रखेंगे

दूसरी ओर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा है कि वो अपना अनशन जारी रखेंगे। वांगचुक ने कहा- "मैं तब तक अनशन जारी रखूंगा, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, या फिर मुझे यहां अस्पताल में ही सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। मुझे उम्मीद है कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी, उससे पहले नहीं। युवाओं ने उकसावे के बावजूद जिस तरह शांति बनाए रखी, उससे मैं बहुत प्रभावित और भावुक हूं। मैं सरकार और पुलिस से अपील करता हूं कि इस मुद्दे का समाधान सिर्फ इतना करके करें कि आज या कल छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की अनुमति दे दें। मुझे पूरा विश्वास है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी वही धैर्य और सहिष्णुता दिखाएंगे, जो उन्होंने आज दिखाई।"

ये भी पढ़ें- संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी 'छात्र नहीं'; सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से बेनकाब होंगे चेहरे, दिल्ली पुलिस का खुलासा

सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का पहला बयान, बताया- '11.50 बजे से चल रही बातचीत'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत