1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Godda Election Result 2024: गोड्डा में निशिकांत दुबे VS प्रदीप यादव, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

Godda Election Result 2024: गोड्डा में निशिकांत दुबे VS प्रदीप यादव, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:00 am IST

गोड्डा लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला टक्कर का है। दरअसल भाजपा ने निशिकांत दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि वर्तमान में निशिकांत दुबे इस सीट से सांसद हैं।

Godda lok sabha election result 2024 vote counting live chunav updates leading trailing candidates N- India TV Hindi
निशिकांत दुबे VS प्रदीप यादव Image Source : INDIA TV

झारखंड का गोड्डा लोकसभा सीट हॉट सीट है। यहां राज्य में कुल 14 लोकसभा की सीटें हैं। गोड्डा लोकसभा सीट के तहत जारमुंडी, मधुपुर, देवघर, पेरयाहाट, गोड्डा, महागमा सहित 6 विधानसभा सीटें आती हैं। भाजपा और जेवीएम यहां के प्रमुख दलों में से एक है। भाजपा ने यहां से निशिकांत दुबे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने प्रदीप यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कुल 53 फीसदी शेयर के साथ 6,37,610 वोट मिले। जबकि जेवीएम के प्रत्याशी प्रदीपा यादव को 37.96 फीसदी वोट शेयर के साथ 4,53,383 वोट मिले। 

बता साल 2014 के लोकसभा चुनाव में निशिकांत दुबे ने जीत दर्ज की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में निशिकांत दुबे को 36.25 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 3,80,500 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार फुरकाम अंसारी को 3,19,818 वोट मिले थे, जो कुल वोट फीसदी का 30.47 फीसदी था। इस दौरान निशिकांत दुबे ने फुरकान अंसारी को 60,682 वोटों से हराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत