1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राम जन्मभूमि चाहिए, बाबरी मस्जिद नहीं', जानिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने और क्या-क्या कहा

'राम जन्मभूमि चाहिए, बाबरी मस्जिद नहीं', जानिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने और क्या-क्या कहा

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 14, 2023 08:35 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 09:30 am IST

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बन पाएंगे। बता दें कि सरमा कर्नाटक में भाजपा की विजय यात्रा के दौरान कनकगिरि में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

Himanta Biswa Sarma addressed the rally in Karnataka said Ram Janmabhoomi is needed not Babri Masjid- India TV Hindi
कर्नाटक में हिमंत बिस्वा सरमा ने रैली को किया संबोधित Image Source : PTI

Karnataka Election: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक के कनकगिरि में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की। उन्होंने इस रैली में कहा कि हमें रामजन्मभूमि चाहिए ना कि बाबरी मस्जिद। हमें भाजपा को सत्ता में लाना है। राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी कभी पीएम नहीं बन पाएंगे। बता दें कि सरमा कर्नाटक में भाजपा की विजय यात्रा के दौरान कनकगिरि में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही।

राहुल गांधी कभी नहीं बनेंगे पीएम

राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि भारत को बदनाम करने का वो प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंदन में भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब तक मोदी जी हैं, आप कभी पीएम नहीं पाएंगे। सरमा ने आगे कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक आते हैं और लंदन में भारत तोड़ो यात्रा के बारे में बात करते हैं। जब वे कर्नाटक आए तो मैंने उनसे पूछा कि आज भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं लेकिन 1947 में भारत को किसने तोड़ा था आपके नाना ने किया ये। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब बाहर जाते हैं तो मातृभूमि की तारीफ करते हैं।

राहुल के बयान पर संसद में हंगामा

हिमंत बिस्वा सरमा का बयान ऐसे समय पर आया है जब ब्रिटेन में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। एनडीए सरकार के कई मंत्रियों द्वारा राहुल गांदी से देश की संसद, न्यायपालिका और सेना को अपमानित करने के लिए माफी की मांग की गई है। बता दें कि संसद में राहुल गांधी पर हमले के बाद कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी का नाम लिए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। बता दें कि राज्यसभा के इस हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत