1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. INDIA TV Poll: क्या नीतीश कुमार के इस्तीफे ने I.N.D.I.A गठबंधन को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है? जानिए जनता का जवाब

INDIA TV Poll: क्या नीतीश कुमार के इस्तीफे ने I.N.D.I.A गठबंधन को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है? जानिए जनता का जवाब

 Published : Feb 01, 2024 03:04 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 04:27 pm IST

इंडिया टीवी ने पोल के जरिए लोगों के मन की बात जानने की कोशिश की कि क्या नीतीश कुमार के इस्तीफे ने I.N.D.I.A गठबंधन को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है?

Nitish Kumar- India TV Hindi
नीतीश कुमार Image Source : PTI

INDIA TV Poll Result: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों राजद व कांग्रेस से नाता तोड़ लिया, परिणामस्वरूप नीतीश कुमार ने दोबारा एनडीए के साथ हाथ मिला लिया और एक बार फिर नीतीश मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इन सब के बाद लोगों में सवाल पैदा हो रहे है कि क्या नीतीश कुमार के इस्तीफे ने I.N.D.I.A गठबंधन को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है? इसी का जवाब हमने जनता से जानने की कोशिश की।

80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने माना

इंडिया टीवी के पोल में हमने जनता से पूछा कि क्या नीतीश कुमार के इस्तीफे ने I.N.D.I.A गठबंधन को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है? इस सवाल को आसान बनाने के लिए हमने उनके सामने तीन ऑप्शन भी दिए। पहला ऑप्शन 'हां', दूसरा ऑप्शन 'नहीं' का था और तीसरा ऑप्शन 'कह नहीं सकते' दिया गया। इस पर जनता से हमें चौंकाने वाले जवाब मिले। बता दें कि करीब 80 फीसदी से ज्यादा लोग मानते हैं कि  नीतीश कुमार के इस्तीफे ने I.N.D.I.A गठबंधन को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है।

INDIA TV Poll
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी पोल

कुल 19152 लोगों ने लिया भाग

आकंड़ो की बात करें तो इस पोल में कुल 19152 लोगों ने भाग लिया। इनमें से 88 प्रतिशत लोगों को लगता है कि  नीतीश कुमार के इस्तीफे ने I.N.D.I.A गठबंधन को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेला है यानी 88 प्रतिशत ने 'हां' चुना। वहीं, 9 प्रतिशत लोगों को ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता। वहीं, 3 प्रतिशत लोगों का जवाब 'कह नहीं सकते' हैं।

ये भी पढ़ें:

ज्ञानवापी के फैसले पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, बोले-'जज के रिटायरमेंट का आखिरी...'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत