Jharkhand Lok Sabha Election Results 2024 Live : झारखंड में एग्जिट पोल्स ने भाजपा की बड़ी जीत दिखाई थी। कुछ एग्जिट पोल्स ने यहां बीजेपी को क्लीन स्वीप करते दिखाया था। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड में 11 सीटें मिली थीं। आजसू को 1 सीट मिली थी। वहीं, झामुमो और कांग्रेस को एक-एक सीट पर ही सफलता मिल पाई थी। आइए जानते हैं कि आज जब वोटों की गिनती हो रही है, तो किस सीट पर कौन सी पार्टी आगे चल रही है।