Aap Ki Adalat Live: बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद कंगना रनौत ने अब सियासत में भी धमाकेदार एंट्री ली है। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से पहली बार बीजेपी की सांसद चुनी गई हैं और पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों के लिए लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने बेबाक जवाबों के लिए मशहूर कंगना रनौत ने लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के कटघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं 'एडिटर-इन-चीफ' रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए।
Related Stories
'आप की अदालत' में कंगना रनौत ने हर सवाल का बहुत ही बेबाकी से जवाब दिया। कंगना रनौत अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। राहुल गांधी हों या उद्धव ठाकरे, फिल्म इंडस्ट्री हो या राजनीति, विवाद किसी साए की तरह कंगना रनौत का पीछा करते रहते हैं। 'आप की अदालत' में कंगना रनौत ने ऐसी हर कॉन्ट्रोवर्सी पर बात कर की। ऑडियंस ने भी कंगना रनौत के जवाबों को अपनी तालियों के माध्यम से खूब सराहा और उनसे काफी प्रभावित नजर आई।
'आप की अदालत' में देखिए बॉलीवुड की 'क्वीन' एवं BJP सांसद कंगना रनौत का पूरा इंटरव्यू