1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, जानें पल-पल का अपडेट

कर्नाटक: सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, जानें पल-पल का अपडेट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 20, 2023 12:11 pm IST,  Updated : May 20, 2023 01:22 pm IST

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के CM पद की शपथ ले ली है। उन्हें दूसरी बार राज्य की कमान मिली है। इस दौरान मंच पर राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। सोनिया गांधी तबीयत खराब होने की वजह से समारोह में नहीं पहुंचीं।

Karnataka Oath taking ceremony- India TV Hindi
सिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली Image Source : ANI

बेंगलुरु: कर्नाटक में सिद्धारमैया ने सीएम पद की और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम पार्टी नेता पहुंचे। सोनिया गांधी इस समारोह में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ये शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया गया।

पल-पल का अपडेट यहां जानें-

- सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान ने कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

- डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

- सिद्धारमैया ने सीएम पद की और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

- नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

- शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

- शपथ ग्रहण से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कर्नाटक के नामित उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मिले। 

- पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बेंगलुरु में नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं। 

- नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, कमल हासन, प्रियंका चतुर्वेदी, अनिल देसाई शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

- राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पहुंचे।

- कर्नाटक के मनोनीत उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांतीरवा स्टेडियम पहुंचे। 

- कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने आवास से श्री कांतीरवा स्टेडियम के लिए रवाना हुए।

- अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। 

- डीके शिवकुमार ने राहुल-प्रियंका का स्वागत किया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत