1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Kuldeep Bishnoi joins BJP : बीजेपी में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, कल विधायक पद से दिया था इस्तीफा

Kuldeep Bishnoi joins BJP : बीजेपी में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, कल विधायक पद से दिया था इस्तीफा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 04, 2022 02:13 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 03:50 pm IST

Kuldeep Bishnoi joins BJP :उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव अरुण सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Kuldeep Bishnoi join BJP- India TV Hindi
Kuldeep Bishnoi join BJP Image Source : PTI

Highlights

  • हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में बीजेपी में हुए शामिल
  • कुलदीप बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग किया-खट्टर

Kuldeep Bishnoi joins BJP : कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) ने आज बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया। वे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। बिश्नोई ने कल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।  बिश्नोई की पत्नी और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई भी बीजेपीमें शामिल हो गईं। चंडीगढ़ स्थित बीजेपी मुख्यालय में उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव अरुण सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

राज्यसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग किया-खट्टर

इस अवसर पर सीएम खट्टर ने बिश्नोई दंपती का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई से वह लगातार संपर्क बनाए हुए थे और उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग किया। उन्होंने दावा किया कि बिश्नोई बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि बिश्नोई कांग्रेस पार्टी से पहले से ही नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में उन्हें कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख के पद पर नियुक्त न किए जाने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे। इसके बाद जून में हुए राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने के कारण कांग्रेस ने बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। 

आदमपुर सीट से दिया इस्तीफा 

हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से विधायक बिश्नोई (53) ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ रहे हैं। पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे। वर्ष 2005 में राज्य में कांग्रेस की जीत के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बिश्नोई और उनके पिता भजनलाल ने 2007 में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) बनाई थी। हजकां ने बाद में भाजपा और दो अन्य दलों के साथ गठबंधन कर लिया था और 2014 का लोकसभा चुनाव हरियाणा में साथ लड़ा था। हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले यह गठबंधन टूट गया था। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत