1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: हिमाचल प्रदेश का ओपिनियन पोल, जानें जनता के मन में क्या है

Lok Sabha Chunav 2024 Opinion Poll: हिमाचल प्रदेश का ओपिनियन पोल, जानें जनता के मन में क्या है

 Published : Apr 02, 2024 02:16 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 02:25 pm IST

हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में बीजेपी सभी सीटें जीतती दिखाई दे रही है। यहां पर इस बार कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश का ओपिनियन पोल- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश का ओपिनियन पोल Image Source : INDIA TV

शिमलाः लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा होने के बाद हिमाचल प्रदेश में प्रचार अभियान तेज हो गया है। बीजेपी-कांग्रेस चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। इस बीच इंडिया टीवी-CNX ने हिमाचल की जनता की नज्ब टटोलने की कोशिश की। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में बीजेपी कांग्रेस पर एक बार फिर से भारी पड़ती दिखाई दे रही है। हिमाचल में सरकार होने के बावजूद कांग्रेस को उसका फायदा मिलता नहीं दिख रहा है।

पोल में कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही बीजेपी

हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल में बीजेपी सभी सीटें जीतती दिखाई दे रही है। यहां पर इस बार कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह के गढ़ मंडी से भी बीजेपी चुनाव जीत सकती है। 

बीजेपी ऐलान कर चुकी है उम्मीदवार

मंडी लोकसभा सीट से एक्ट्रेस और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांगड़ा सीट से बीजेपी के राजीव भारद्वाज चुनाव मैदान में हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप चुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर में एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। वह यहां से पिछले कई बार चुनाव जीत रहे हैं। 2014, 2019 में भी वो यहीं से सांसद चुने गए थे। 

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं सांसद वीरेंद्र कश्यप 

सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट से भाजपा के दो बार के सांसद वीरेंद्र कश्यप कांग्रेस में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं की वीरेंद्र कश्यप के साथ दो दौर की मीटिंग हो चुकी है। वे जल्द ही सीएम सुक्खू से मीटिंग कर सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस इसी हफ्ते उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। कांगड़ा की धर्मशाला सीट से देवेंद्र जगी, कुटलैहड़ से विवेक शर्मा और सुजानपुर से कुलदीप कुमार का नाम लगभग तय है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत