1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार का शोर, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार का शोर, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

 Published : Apr 24, 2024 06:39 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 03:10 pm IST

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए...- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का दृश्य Image Source : PTI

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के प्रचार का शोर आज थम जाएगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनावी सभाएं कर रहे हैं । राहुल गांधी महाराष्ट्र में प्रचार करेंगे जबकि गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचार करेंगे पीएम मोदी

उधर प्रधानमंत्री आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में धुआंधार चुनाव प्रचार करने वाले हैं। पीएम मोदी आज सुबह छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रैली को संबोधित करने के बाद मध्य प्रदेश के सागर में दोपहर पौने 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 

भोपाल में पीएम मोदी करेंगे रोड शो

वहीं शाम सवा 5 बजे पीएम बैतूल से सियासी हुंकार भरेंगे। पीएम मोदी आज पुराने भोपाल में रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी का ये रोड शो शाम 7 बजे पुरानी विधानसभा के सामने से शुरू होगा और रोशनपुरा चौराहे से होता हुआ अपेक्स बैंक पॉइंट के पास ख़त्म होगा।

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे चरण में होने वाले मतदान वाली 89 सीटों में से 51 पर जीत हासिल की थी। एनडीए के सहयोगियों के खाते में 8 सीटें थीं। कांग्रेस के 21 सांसद पिछले चुनाव में विजयी रहे थे। इसके अलावा बची हुई सीटें सीपीएम, बीएसपी और अन्य के खाते में गई थी। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत