1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Mukhtar Abbas Naqvi: मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 'मोदी फोबिया' से ग्रसित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे

Mukhtar Abbas Naqvi: मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 'मोदी फोबिया' से ग्रसित लोग जल्द ही गायब हो जाएंगे

 Published : Aug 13, 2022 05:34 pm IST,  Updated : Aug 13, 2022 08:03 pm IST

Mukhtar Abbas Naqvi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उसने ‘‘रिक्ति बिना ही प्रधानमंत्री पद के लिए दो दर्जन उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।’’

Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi(File Photo)- India TV Hindi
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi(File Photo) Image Source : PTI

Highlights

  • पीएम मोदी के लिए देश की सुरक्षा और सम्मान ‘‘राष्ट्रनीति’’ है: नकवी
  • "विपक्ष का ढोंग पीएम मोदी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी को नहीं हरा सकती"
  • "विपक्ष ने पहले ही पीएम पद के दो दर्जन प्रत्याशियों की प्रतीक्षा सूची बना ली है"

Mukhtar Abbas Naqvi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उसने ‘‘रिक्ति बिना ही प्रधानमंत्री पद के लिए दो दर्जन उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।’’ उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि जिन लोगों को ‘‘मोदी फोबिया की राजनीतिक बीमारी है’’, वे जल्द खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘‘निराशावादी राजनीतिक खिलाड़ियों की मुद्रा और ढोंग’’ कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और ईमानदारी को नहीं हरा सकती। 

"प्रत्येक जरूरमंद का कल्याण ‘‘राष्ट्रधर्म’’ है"

नकवी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष ने पहले ही ‘‘प्रधानमंत्री पद के दो दर्जन प्रत्याशियों की प्रतीक्षा सूची बना ली है।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इसे ‘‘ रिक्ति के बिना महत्वकांक्षा’’ करार दिया। नकवी ने कहा कि तमाम ‘‘राजनीतिक असहिष्णुता और फर्जी आरोपों’’ के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी लगातार और कर्मठता से ‘‘ समावेशी सशक्तिकरण’’ की प्रतिबद्धता की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के लिए देश की सुरक्षा और सम्मान ‘‘राष्ट्रनीति’’ है जबकि प्रत्येक जरूरमंद का कल्याण ‘‘राष्ट्रधर्म’’ है।

"आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन"

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू किया गया है। नकवी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन बन गया है। शनिवार को अपने रामपुर दौरे के दौरान नकवी ने महात्मा गांधी स्टेडियम (भौतिक मैदान) में "तिरंगा पतंग कार्यक्रम" में भाग लिया, जहां 75 पतंग उड़ाकर तिरंगे का सम्मान किया गया। नकवी ने टांडा में एक बहुउद्देशीय भवन (महिला स्वास्थ्य देखभाल, खेल मैदान, अमृत सरोवर) का भी उद्घाटन किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत