Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम में मुसलमान अब तक के ‘सबसे शांतिपूर्ण माहौल में रह रहे’ हैं : हिमंत विश्व शर्मा

असम में मुसलमान अब तक के ‘सबसे शांतिपूर्ण माहौल में रह रहे’ हैं : हिमंत विश्व शर्मा

Edited By: IndiaTV Hindi Desk Published : Mar 15, 2023 09:22 pm IST, Updated : Mar 15, 2023 11:53 pm IST

शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार वन क्षेत्रों से निष्कासन अभियान चलाने के अलावा बाल विवाह और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी तथा पुलिस को आत्मरक्षा में गोलीबारी करने से नहीं रोका जाएगा।

हिमंता विश्व शर्मा- India TV Hindi
Image Source : PTI हिमंता विश्व शर्मा

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने और सत्ता में होने पर उनके लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया कि मुसलमान राज्य में इस समय अब तक के ‘‘सबसे शांतिपूर्ण माहौल’’ में रह रहे हैं। शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार वन क्षेत्रों से निष्कासन अभियान चलाने के अलावा बाल विवाह और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी तथा पुलिस को आत्मरक्षा में गोलीबारी करने से नहीं रोका जाएगा। उन्होंने राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा के दौरान उत्तर देते हुए यह बात कही। 

 वन और संरक्षित क्षेत्रों से लोगों को निकाले जाने के अभियान का जिक्र 

राज्य में विशेष रूप से वन और संरक्षित क्षेत्रों से लोगों को निकाले जाने के अभियान का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि ये अभियान अदालती आदेशों और कांग्रेस शासन के दौरान बनाए गए कानूनों के अनुसार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने कानून बनाते समय जिस तरह आदिवासियों को वन भूमि से निकाले जाने से छूट दी थी, उसे उसी तरह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों या कटाव आदि से प्रभावित लोगों को भी इस छूट में शामिल करना चाहिए था।’’ 

कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे-शर्मा

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (कांग्रेस को) अब अल्पसंख्यकों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने बंद कर देने चाहिए।’’ शर्मा ने दावा किया कि मुसलमान राज्य में अब तक के ‘‘सबसे शांतिपूर्ण माहौल’’ में रह रहे हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से सड़कों, शैक्षणिक संस्थानों और मकान के निर्माण जैसी विकास गतिविधियां जोरों से चल रही हैं। उन्होंने अतिक्रमण को जनसंख्या में बढ़ोतरी से जोड़ते हुए कहा, ‘‘निष्कासन वास्तविक समस्या नहीं है। जनसंख्या बढ़ोतरी वास्तविक समस्या है और यदि हम इसे काबू नहीं कर सकते तो भूमि पर दबाव बढ़ना जारी रहेगा।’’ 

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इंडिया टीवी से की खास बातचीत, राहुल गांधी पर क्यों भड़कीं? यहां जानें 

कर्नाटक: एमएलसी और बीजेपी नेता आर शंकर के घर पर पड़ी रेड, हजारों साड़ियां और स्कूल बैग बरामद

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement