1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. किसानों की आत्महत्या को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल पर साधा निशाना, मुआवजे को लेकर कही ये बात

किसानों की आत्महत्या को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल पर साधा निशाना, मुआवजे को लेकर कही ये बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2022 03:39 pm IST,  Updated : Apr 23, 2022 03:39 pm IST

हैरानी की बात ये है कि एक तरफ सिद्धू केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं और दूसरी तरफ पंजाब के सीएम भगवंत मान की तारीफ कर रहे हैं। 

Navjot Singh Sidhu- India TV Hindi
Navjot Singh Sidhu Image Source : PTI

Highlights

  • अरविंद केजरीवाल झूठ बोलना कब बंद करेंगे- नवजोत सिंह सिद्धू
  • अकेले 1 जिले में 7 किसानों ने आत्महत्या की- सिद्धू
  • सिद्धू ने कहा- पंजाब के लिए अब आपकी जिम्मेदारी और चिंता कहां है?

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर किसानों के मुद्दों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अरविंद केजरीवाल झूठ बोलना कब बंद करेंगे। अकेले 1 जिले में 7 किसानों ने आत्महत्या की, 28 जिलों में किसानों की दुर्दशा की कल्पना कीजिए। क्या आपने एक परिवार का भी दौरा किया? पंजाब के लिए अब आपकी जिम्मेदारी और चिंता कहां है? किसानों से जो मुआवजे का वादा किया, वह कहां है? अपने उपदेशों का अभ्यास करें।'

हैरानी की बात ये है कि एक तरफ सिद्धू केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं और दूसरी तरफ पंजाब के सीएम भगवंत मान की तारीफ कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने मान की तारीफ करते हुए उन्हें ईमानदार बताया है और कई मुद्दों पर अपना समर्थन भी दिया है। सिद्धू ने कहा है कि वह पार्टी लाइन से ऊपर उठकर राज्य में माफियाओं से निपटने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का समर्थन करेंगे।

सिद्धू की इस बयानबाजी को लेकर जनता इसलिए भी हैरान है क्योंकि कुछ समय पहले उन्होंने भगवंत मान पर आरोप लगाया था कि वह अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं और अब वह मान की तारीफ करते दिख रहे हैं। हालही में उन्होंने ये भी कहा था कि मान को वह अपना छोटा भाई मानते हैं। वह एक ईमानदार आदमी हैं। मैंने उन पर कभी उंगली नहीं उठाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत