1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भतीजे अजित ने शरद पवार पर बोला हमला, विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए दायर की याचिका

भतीजे अजित ने शरद पवार पर बोला हमला, विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए दायर की याचिका

 Reported By: Atul Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 22, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Sep 22, 2023 02:45 pm IST

एनसीपी पर हक को लेकर शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के बीच तनातनी जारी है। चुनाव आयोग ने भी शरद पवार और अजित पवार दोनों ही गुटों को छह अक्टूबर को पेश होने और आयोग के सामने अपना-अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

अजित पवार-शरद पवार।- India TV Hindi
अजित पवार-शरद पवार। Image Source : PTI

महाराष्ट्र की राजनीति में महीनों पहले उठा तूफान अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एनसीपी में अजित पवार की बगावत के बाद से ही शरद पवार गुट उनपर हमलावर है। अजित और शरद गुट के बीच समय-समय पर तीखी बयानबाजी भी देखने को मिलती रहती है। अब खबर आई है कि अजित गुट ने शरद पवार गुट पर कड़ा एक्शन लेते हुए उनके विधायकों को अयोग्य ठहराने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। 

क्या है पूरा मामला?

अजित पवार गुट ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते एनसीपी शरद पवार गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने को लेकर विधानमंडल में याचिका दायर की है। अजित पवार गुट के अनिल पाटील ने ये याचिका दायर की है। बता दें कि अजित पवार गुट ने भी दावा किया है कि असली NCP वही हैं।

चुनाव आयोग में भी लड़ाई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर हक की लड़ाई भारतीय निर्वाचन आयोग के पास भी पहुंच चुकी है। चुनाव आयोग ने बताया है कि एनसीपी विभाजित है। आयोग ने शरद पवार और अजित पवार दोनों ही गुटों को छह अक्टूबर को पेश होने और आयोग के सामने अपना-अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। दोनों ही गुट भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखने की तैयारियों में जुटे हैं

शरद पवार के साथ दिखे प्रफुल
संसद के विशेष सत्र के दौरान अजित पवार खेमे के नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ नए संसद भवन में खींची गई एक तस्वीर को साझा किया था। फोटो शेयर करते हुए प्रफुल ने लिखा था- "नए संसद भवन में गर्मजोशी से भरा दिन। राज्यसभा चैंबर भव्य है और माननीय शरद पवार साहब के साथ यह क्षण साझा करना इसे और भी विशेष बनाता है। वास्तव में एक यादगार दिन!"। शरद पवार खेमे ने इसे दिग्गज नेता की 'उदारता' करार दिया था। 

ये भी पढ़ें- आज भारत छोड़ सकते हैं कनाडाई खुफिया सेवा के स्टेशन प्रमुख, 5 दिनों की मिली थी मोहलत

ये भी पढ़ें- सरयू एक्सप्रेस में महिला हेड कांस्टेबल हमले का आरोपी ढेर, यूपी पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में किया एनकाउंटर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत