1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Nitish Kumar: नीतीश कुमार को एक और झटका, दमन और दीव की राज्य इकाई का BJP में विलय

Nitish Kumar: नीतीश कुमार को एक और झटका, दमन और दीव की राज्य इकाई का BJP में विलय

 Published : Sep 13, 2022 07:56 am IST,  Updated : Sep 13, 2022 07:56 am IST

Nitish Kumar: वहीं इससे कुछ दिनों पहले ही अरुणाचल प्रदेश में जदयू का एकमात्र विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे और हाल ही में मणिपुर के 7 में से 5 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

JDU Daman and Diu state unit- India TV Hindi
JDU Daman and Diu state unit Image Source : TWITTER

Highlights

  • बिहार में JDU ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था
  • उसके बाद से ही JDU के कई सदस्य और विधायक बीजेपी में शमिल हो चुके हैं
  • हाल ही में मणिपुर के 7 में से 5 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था

Nitish Kumar: बिहार सरकार से बाहर होने के बाद भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार की JDU के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रही है। बीजेपी JDU के पदाधिकारी व् कार्यकर्ता अपने दल में शामिल करा रही है। राज्यों की पूरी पार्टी इकाई ही अपने में शामिल करा ली जा रही है।

ताजा मामला दमन और दीव से आया है। जहां पार्टी की दमन और दीव इकाई का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया। दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई बीजेपी में शामिल हो गई। बताया जा रहा है कि नेताओं ने यह कदम नीतीश कुमार के भाजपा छोड़ने के फैसले के खिलाफ उठाया है।

बीजेपी ने ट्वीट कर साधा निशाना 

वहीं दमन और दीव में JDU के सदस्यों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने ट्वीट कर निशाना साधा कि, "बिहार में हमने विकास को गति दी थी लेकिन जेडीयू ने 'बाहुबली' को चुना, जिससे उन्हीं के नेता अब नाराज हैं। ट्वीट के जरिए भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जेडीयू ने राजद के साथ जाकर बाहुबलियों का साथ दिया है, वहीं भाजपा राज्य का विकास कर रही थी।

अरुणाचल और मणिपुर में पहले ही लग चुका झटका

वहीं इससे कुछ दिनों पहले ही अरुणाचल प्रदेश में जदयू का एकमात्र विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे और हाल ही में मणिपुर के 7 में से 5 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायकों का पिछले सप्ताह भाजपा पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल भाजपा में विलय हो गया था। मणिपुर विधानसभा सचिवालय के एक बयान के अनुसार, ख. जायकिशन सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, थंगजाम अरुणकुमार और एलएम खौटे सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत