1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Odisha Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: ओडिशा की 21 सीटों पर किसकी होगी जीत? देखें इंडिया टीवी CNX एग्जिट पोल

Odisha Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: ओडिशा की 21 सीटों पर किसकी होगी जीत? देखें इंडिया टीवी CNX एग्जिट पोल

 Published : Jun 01, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 07:16 pm IST

ओडिशा की 21 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं और रिजल्ट चार जून को आने वाला है। इससे पहले इंडिया टीवी CNX एक्जिट पोल में ओडिशा में किसे मिल रही जीत, कौन हार सकता है, यहां जानिए-

 Odisha Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE coverage in Hindi- India TV Hindi
Odisha Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE coverage in Hindi Image Source : INDIA TV

Odisha Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE: ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुमानों के मुताबिक ओडिशा में बीजेपी नवीन पटनायक की बीजेडी को पछाड़कर नंबर वन पार्टी बन सकती है। लोकसभा की कुल 21 सीटों में से बीजेपी 15 से 17 सीटें जीत सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 8 सीटें मिली थी। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ने ओडिशा में दम लगाया और भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में नवीन पटनायक पर अब तक का सबसे तीखा प्रहार किया। इतना ही नहीं, नवीन पटनायक के वारिस कहे जाने वाले पांडियन पर भी अटैक किया।

ओडिशा की 21 लोकसभा सीटें

  1. अस्का
  2. बालासोर
  3. बरगढ़
  4. बरहामपुर
  5. भद्रक
  6. भुवनेश्वर
  7. बोलनगीर
  8. कटक
  9. ढेंकनाल
  10. जगतसिंहपुर
  11. जाजपुर
  12. कालाहांडी
  13. कंधमाल
  14. केंद्रपाड़ा
  15. क्योंझर
  16. कोरापुट
  17. मयूरभंज
  18. नबरंगपुर
  19. पुरी
  20. संबलपुर
  21. सुंदरगढ़

इंडिया टीवी सीएनएक्स के आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा की कुल 21 सीटों में से बीजेपी को 15 से 17 सीटें, नवीन पटनायक की बीजेडी को 4 से 6 सीटें और वहीं कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है।

ओडिशा  कुल 21 सीट  
BJP 15-17
BJD  4-6
कांग्रेस   0-1

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत