1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Odisha Lok Sabha election Results 2024 Live : ओडिशा में किस सीट पर कौन सी पार्टी चल रही आगे? वोटों की गिनती हुई शुरू, जानिए लाइव जानकारी

Odisha Lok Sabha election Results 2024 Live : ओडिशा में किस सीट पर कौन सी पार्टी चल रही आगे? वोटों की गिनती हुई शुरू, जानिए लाइव जानकारी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Updated : Jun 06, 2024 06:56 am IST

Odisha Lok Sabha election Results 2024 Live : इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भाजपा को 15 से 17 सीटें मिलते दिखाया गया था। उधर एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में ओडिशा में बीजेपी को 17 से 19 सीटें जीतते दिखाया गया था।

ओडिशा लोकसभा चुनाव...- India TV Hindi
ओडिशा लोकसभा चुनाव रिजल्ट Image Source : FILE

Odisha Lok Sabha election Results 2024 Live : ओडिशा में कुल 21 लोकसभा सीटें हैं। एग्जिट पोल्स में बीजेपी को अच्छी खासी सीटें मिलती दिखाई गई थीं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भाजपा को 15 से 17 सीटें मिलते दिखाया गया था। बीजट को सिर्फ 4 से 6 सीटें मिलते दिखाया गया था। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीतते दिखाया गया था। उधर एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में ओडिशा में बीजेपी को 17 से 19 सीटें जीतते दिखाया गया था। आइए जानते हैं कि आज जब वोटों की गिनती हो रही है, तो किस सीट पर कौन सी पार्टी जीतती दिख रही है।

 

Odisha Lok Sabha election Results 2024 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 1:03 PM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    संबलपुर में किसको कितने मिले वोट

    संबलपुर लोकसभा सीट पर अभी तक सबसे अधिक 2,31,203 वोट बीजेपी के धर्मेंद्र प्रधान को मिले हैं। इनके बाद बीजू जनता दल के प्रणब प्रकाश दास को 1,84,188 वोट मिले हैं। कांग्रेस के नगेंद्र कुमार प्रधान को 36684 वोट मिले हैं।

  • 12:40 PM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    ओडिसा की 21 सीटों में से किसको कितनी सीटें मिल रही हैं?

    • बीजेपी - 19
    • बीजेडी - 1
    • कांग्रेस - 1
  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    सुंदरगढ़ सीट पर किसको कितने मिले वोट

    सुंदरगढ़ सीट पर अब तक बीजेपी के जॉल ओराम को सबसे अधिक 184924 वोट मिले हैं। दिलीप कुमार को 138863 वोट मिले हैं। वहीं, जनार्दन देहुरी को 108485 वोट और कम्युनिस्ट पार्टी के जस्टिन को 3691 वोट मिले हैं।

  • 11:57 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    बारगढ़ से प्रदीप पुरोहित 68,894 वोटों से आगे

    बारगढ़ से प्रदीप पुरोहित 68,894 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 2,00,763 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर बीजेडी की परिणीता मिश्रा हैं, जिन्हें 1,31,869 वोट मिले हैं।

  • 11:48 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    संबित पात्रा 31,408 वोटों से आगे

    ओडिशा की पुरी पर बीजेपी के संबित पात्रा 31,408 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 1,65,813 वोट मिले हैं। बीजू जनता दल के अरूप मोहन पटनायक 1,34,405 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

  • 11:30 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    ओडिशा में बीजू जनता दल 3 सीटों पर आगे

    ओडिशा में बीजू जनता दल तीन सीटों जाजपुर, कंधमाल और केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट पर आगे चल रही है।

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    कंधमाल से BJD आगे

    कंधमाल सीट से बीजेडी के अच्युतेंद्र सामंत 2337 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 98,301 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर बीजेपी के सुकांत कुमार पाणिग्रही हैं, जिन्हें अब तक 95,964 वोट मिले हैं।

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    जाजपुर से बीजेडी आगे

    जाजपुर सीट से बिजू जनता दल की शर्मिष्ठा सेठी 570 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 17,617 वोट मिले हैं। वहीं, बीपेजी के रबिंद्र नारायण को 17,047 वोट मिले हैं।

  • 10:17 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    नबरंगपुर से कांग्रेस आगे

    ओडिशा के नबरंगपुर से कांग्रेस के भुजबल मांझी 1231 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 14,344 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर 13,113 वोटों के साथ बीजेपी के बलभद्र मांझी हैं। 

  • 10:09 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    इंडिया गठबंधन 220 सीटों पर आगे

    देशभर में लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 531 पर रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 292 सीटों पर एनडीए बढ़त लेता दिख रहा है। 220 सीटों पर इंडिया गठबंधन बढ़त लेता दिख रहा है। वहीं, 19 सीटों पर अन्य बढ़त लेते दिख रहे हैं।

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    ओडिशा में 17 सीटों पर बीजेपी आगे

    ओडिशा की 21 सीटों में से 19 पर रुझान सामने आए हैं। इनमें से 17 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 1 सीट पर बीजू जनता दल आगे है। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

  • 9:44 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    कोरापुट से कांग्रेस आगे

    ओडिशा की कोरापुट सीट से कांग्रेस के सप्तगिरी शंकर उकाला आगे चल रहे हैं। वे 1280 वोटों से आगे हैं। उन्हें कुल 5972 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेडी की कौशल्या हिकाला को 4692 वोट मिले हैं।

  • 9:32 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    सुंदरगढ़ में कांग्रेस आगे

    सुंदरगढ़ में कांग्रेस के जनार्दन देहुरे 1164 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 6691 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के जुएल ओरांव हैं, जिन्हें अब तक 5527 वोट मिले हैं।

  • 9:21 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    ओडिशा की बोलंगीर सीट से संगीता कुमारी आगे

    ओडिशा की बोलंगीर सीट से बीजेपी की संगीता कुमारी सिंह आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर बीजेडी के सुरंद्र सिंह हैं।

  • 9:08 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    क्योंझर से अनंत नायक चल रहे आगे

    ओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट से बीजेपी के अनंत नायक 1324 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 3590 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 2266 वोटों के साथ बीजेडी के धनुर्जय सिद्धू हैं। तीसरे नंबर पर 1047 वोटों के साथ जॉन मिरन मुंडा हैं।

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    प्रदीप पुरोहित 3,345 वोटों से आगे

    ओडिशा की बारगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रदीप पुरोहित 3,345 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 15792 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेडी की परिणीता मिश्रा को 12,447 वोट मिले हैं।

  • 8:52 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    बारगढ़ में प्रदीप पुरोहित 129 वोटों से आगे

    ओडिशा की बारगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रदीप पुरोहित 129 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 4974 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर 4845 वोटों के साथ बीजेडी की परीणीता मिश्रा हैं।

  • 8:46 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    शुरुआती रुझानों में 304 सीटों पर भाजपा आगे

    देशभर में लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 464 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। 306 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। 131 सीटों पर इंडिया गठबंध को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, 31 सीटों पर अन्य बढ़त लेते दिख रहे हैं।

  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    ओडिशा में 4 सीट पर बीजेडी आगे

    ओडिशा की 21 सीटों में से 14 सीटों पर रुझान आ गए हैं। 9 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, 4 सीट पर बीजेडी आगे चल रही है। एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 8:33 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    ओडिशा में बीजेपी सबसे आगे

    ओडिशा की 21 में से 6 सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां सभी 6 सीटों पर बीजेपी बढ़त लेती दिख रही है।

  • 8:28 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    166 सीटों पर एनडीए चल रही आगे

    लोकसभा की 543 सीटों में से 214 पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में 166 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। 46 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं, 7 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

  • 8:20 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    स्ट्रांग रूम के बाहर प्रत्याशियों पर सख्त निगरानी

    स्ट्रांग रूम के बाहर कई पार्टियों के प्रत्याशी बार-बार पहुंच रहे हैं। वोटों की गिनती में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं हो, इसलिए पार्टियों और प्रत्याशियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

  • 8:13 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    पोस्टल बैलेट और ईवीएम को निकाला जा रहा बाहर

    वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्ट्रांग रूम से ईवीएम और पोस्टल बैलेट को बाहर निकाला जा रहा है। सुरक्षा के चौकस इंतजाम हैं।

  • 8:06 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    शुरू हो गई है वोटों की गिनती

    लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती सुबह 8 बजते ही शुरू हो गई है। थोड़ी ही देर में रुझान आने स्टार्ट हो जाएंगे।

     

  • 7:53 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    पिछले चुनावों में क्या रहा हाल

    साल 2014 के लोकसभा चुनावों में ओडिशा में बीजेडी ने 20 सीटें जीती थीं और बीजेपी ने सिर्फ एक सीट जीती थीं। इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 8 सीटें जीती थीं और बीजेडी ने 12 सीटें जीती थीं। इसके अलावा कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी।

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    देखिए भुवनेश्वर में बीजेबी ऑटोनोमस कॉलेज का दृश्य, जहां कुछ ही देर में शुरू होगी काउंटिंग

  • 7:26 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    इन दिग्गज उम्मीदवारों पर रहेगी नजर

    लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के दौरान ओडिशा के दिग्गज उम्मीदवार दिलीप तिर्की (बीजेडी), संगीता देव (बीजेपी), धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी), संबित पात्रा (बीजेपी), अपराजिता सारंगी (बीजेपी), अंजनी सोरेन (जेएमएम) और बैजयंत पांडा (बीजेपी) पर नजर रहेगी।

  • 7:08 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    एग्जिट पोल्स का क्या था अनुमान

    इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार ओडिशा में भाजपा को 15 से 17 सीटें मिल सकती हैं। बीजट को सिर्फ 4 से 6 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर मिल सकती है।

  • 7:06 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    मतगणना केंद्रों पर ये हैं नियम

    • मतगणना केंद्रों पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जा सकते। मोबाइल पर प्रतिबंध है।
    • सिक्योरिटी के जवान भी अपना मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकते हैं।
    • मतगणना केंद्रों पर किसी भी एजेंट को बिना पास के एंट्री नहीं दी जाएगी।
    • मतगणना में लगे कर्मचारियों और सिक्योरिटी के जवानों के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था भी है।
  • 7:01 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    इनकी मौजूदगी में खुलेगा स्ट्रांग रूम

    वोटों की गिनती आज मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रत्याशियों और ऑब्जर्वर की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। इस दौरान वहां आरओ व डीईओ भी होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को दूर स्थित एआरओ ऑफिस में भी अपना एजेंट रखने की इजाजत दी गई है। मतगणना की जगह तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। स्ट्रांग रूम खोलते समय अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

  • 6:40 AM (IST)
    Posted by Pawan Jayaswal

    कहां देखें ओडिशा लोकसभा रिजल्ट 2024 लाइव?

    ओडिशा की सभी 21 सीटों पर वोटों की गणना कुछ ही समय में शुरू हो जाएगी। लेटेस्ट रिजल्ट के लिये जुड़े रहिए। हम यहां आपको बताएंगे कि इन 21 सीटों पर कौन आगे चल रहा है और कौन पिछड़ रहा है। वोटों की गणना पूरी होने पर यहां आपको फाइनल रिजल्ट की तत्काल पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही आप इंडिया टीवी को भी ऑन करके रख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत