1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आज संसद में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा, जयशंकर भी ईरान पर बोलेंगे

आज संसद में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा, जयशंकर भी ईरान पर बोलेंगे

 Published : Mar 09, 2026 07:30 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 11:07 am IST

संसद में आज से शुरू होने जा रहे बजट सत्र के दूसरे चरण में हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। आज संसद में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है तो वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ईरान पर बोलेंगे।

parliament budget session- India TV Hindi
आज संसद में हंगामे के आसार। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

संसद में आज सोमवार से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। बजट का पहला चरण 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक चला था जिसमें 1 फरवरी को बजट पेश किया गया था। वहीं, बजट का दूसरा चरण आज 9 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक चलेगा। हालांकि, आज संसद में हंगामे के आसार भी हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के नोटिस पर स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।

स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव

संसद के बजट सत्र के दूसरे हाफ के पहले दिन के एजेंडे में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव शामिल है। इस प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद, के सुरेश और डॉक्टर मल्लू रवि की ओर से दिया गया है। आज अगर प्रस्ताव आता है तो उस पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में BJP ने आज और कल यानि 9 और 10 मार्च को अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

एस जयशंकर भी बोलेंगे

दूसरी ओर बजट सत्र के दूसरे चरण में कई अहम विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आज संसद में ईरान में जारी जंग और पश्चिम एशिया के हालात जवाब देंगे। जयशंकर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग पर भारत के रुख को लेकर बात करेंगे।

किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा-"संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा आज शुरू होने वाला है। दुख की बात है कि इसकी शुरुआत लोकसभा स्पीकर के खिलाफ एक प्रस्ताव से हो रही है। हम इसका जवाब देंगे, लेकिन कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वे संवैधानिक पदों और संवैधानिक गरिमा को गिराने के लिए कहां तक जाएंगे। वे कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना करते हैं। वे चुनाव आयोग की अनदेखी करते हैं। वे लोकतंत्र की अनदेखी करते हैं। कांग्रेस वाले सिर्फ एक परिवार को मानते हैं।" विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के आज संसद में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान के बारे में उन्होंने कहा, "हां, वे दोनों सदनों में बयान देने वाले हैं।"

ये भी पढ़ें- राजनीति से संन्यास की अटकलों को दिग्गी राजा ने किया खारिज, बोले राज्यसभा नहीं जाना चाहता

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू, संसद में हंगामे के आसार, मिडिल ईस्ट के हालात पर बयान देंगे विदेश मंत्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत