Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. President Election: आम आदमी पार्टी करेगी यशवंत सिन्हा का समर्थन, AAP की बैठक में हुआ फैसला

President Election: आम आदमी पार्टी करेगी यशवंत सिन्हा का समर्थन, AAP की बैठक में हुआ फैसला

Edited By: Sushmit Sinha @sushmitsinha_ Published : Jul 16, 2022 02:04 pm IST, Updated : Jul 16, 2022 02:04 pm IST

President Election:आम आदमी पार्टी ने फैसला कर लिया है कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देगी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू के प्रति हमारा आदर है, लेकिन हम समर्थन यशवंत सिन्हा का करेंगे।

Yashwant Sinha- India TV Hindi
Image Source : PTI Yashwant Sinha

Highlights

  • आम आदमी पार्टी करेगी यशवंत सिन्हा का समर्थन
  • AAP की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में हुआ फैसला
  • संजय सिंह ने कहा द्रौपदी मुर्मू के लिए मन में सम्मान है

President Election: आम आदमी पार्टी ने फैसला कर लिया है कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देगी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू के प्रति हमारा आदर है, लेकिन हम समर्थन यशवंत सिन्हा का करेंगे। आम आदमी पार्टी ने यह फैसला अपने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद लिया है। मालूम हो AAP ने अपने सभी 11 पीएसी सद्स्यों के साथ इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस आवास पर बैठक की थी, जहां यह फैसला लिया गया। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, अतिशि, एनडी गुप्ता, दुर्गेश पाठक, पंकज गुप्ता, राघव चड्ढा, इमरान हुसैन और राखी बिड़ला शामिल थीं।

विपक्ष में राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर टूट

 
खिलेश यादव से सुहेलेदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी पड़ेगी। सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने अपने पत्ते खोलते हुए कहा कि वह और उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनावों में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे। आपको बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर वोटिंग होगी और उससे पहले सपा गठबंधन में शमिल सुभासपा का NDA उम्मीदवार का समर्थन करना विपक्ष को भारी पड़ सकता है।

इस बार एक सांसद के मत की कीमत 700 है

देश में होनेवाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी। वोटिंग के दौरान सांसदों (MPs) और विधायकों (MLAs) को अलग-अलग रंग के मतपत्र (Ballot paper ) दिए जाएंगे। सांसदों को जहां हरे रंग के मतपत्र दिए जाएंगे, वहीं विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र मिलेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों का वोट उस राज्य की आबादी पर निर्भर करता है, जिसका वह प्रतिनिधित्व करते हैं। इस बार एक सांसद के मत की कीमत 700 है। चूंकि अलग-अलग रंग के मतपत्र होंगे, लिहाजा निर्वाचन अधिकारियों को मतों की गिनती में आसानी होगी।

संसद भवन में होती है काउंटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान संसद भवन और राज्यों की विधानसभाओं में होता है। मतों की गिनती संसद भवन में होती है। इस बार मतगणना 21 जुलाई को होगी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा नहीं होने की वजह से इस बार सांसदों के मतों का मूल्य 708 से घटकर 700 हो गया है। राज्यों में विधायकों के मतों के मूल्य अलग-अलग हैं। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधायक का राष्ट्रपति चुनाव में मत मूल्य अन्य किसी राज्य के विधायक से अधिक है। उत्तर प्रदेश के विधायकों के मत का मूल्य 208 है, जबकि झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों का मूल्य 176 है। महाराष्ट्र में यह 175, सिक्किम में सात, नगालैंड में नौ और मिजोरम में आठ है। मुर्मू अगर यह चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बन जाती हैं, तो स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता होंगी। वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति भी होंगी।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement