1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का खुला चैलेंज, बोले- 'लिख के ले लो... गुजरात में आपको हराएंगे इस बार'

राहुल गांधी का खुला चैलेंज, बोले- 'लिख के ले लो... गुजरात में आपको हराएंगे इस बार'

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 01, 2024 09:41 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 09:41 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा को चैलेंज देते हुए कहा है कि वह गुजरात में उन्हें हरा देंगे। उन्होंने कहा है कि लिख के ले लो, गुजरात में आपको हराएंगे इस बार। दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने ये बयान दिया है।

राहुल गांधी ने बीजेपी को दिया हराने का खुला चैलेंज।- India TV Hindi
राहुल गांधी ने बीजेपी को दिया हराने का खुला चैलेंज। Image Source : PTI

नई दिल्ली: संसद सत्र के दौरान आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर करारा हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला किया। लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार आप लिख के ले लो आपको इंडिया गठबंधन गुजरात में हराने जा रहा है। बता दें कि सरकार पर अरबपतियों का सहयोग करने को लेकर राहुल गांधी बयान दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुजरात में इंडिया गठंबधन की जीत का दावा किया। 

नोटबंदी और जीएसटी को लेकर बोला हमला

दरअसल लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं भाजपा और आरएसएस को बताना चाहता हूं कि हमने किन विचारों का उपयोग भारत की अवधारणा की रक्षा करने के लिए किया है।’’ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के एक साक्षात्कार के एक अंश का हवाला देते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि मैं बॉयोलॉजिकल नहीं हूं, भगवान के साथ मेरा सीधा संपर्क है।’’ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नोटबंदी और गलत ढंग से लागू की गई जीएसटी के कारण रोजगार सृजन की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह उद्योगपतियों के लिए रास्ता साफ करने का तरीका है। 

गुजरात चुनाव को लेकर खुला चैलेंज

राहुल गांधी ने कहा, "गुजरात में मैं गया, वहां पर टेक्सटाइल ओनर्स से मेरी बात हुई। मैंने उनसे पूछा नोटबंदी क्यों हुई, जीएसटी क्यों हुई, साफ बोला अरबपतियों की मदद करने के लिए जीएसटी और नोटबंदी की गई है। नरेंद्र मोदी जी अरबपतियों के लिए काम करते हैं।" वहीं गुजरात का उल्लेख करने पर सत्तापक्ष की तरफ से कुछ सदस्यों ने उन्हें टोका तो उन्होंने कहा कि "मैं जाता रहता हूं और आपको गुजरात में हराएंगे इस बार, आप लिख के ले लो। आपको विपक्षी इंडिया गठबंधन गुजरात में हराने जा रहा है।"

यह भी पढ़ें- 

ओम बिरला पर राहुल गांधी ने फिर से किया हमला, बोले- 'PM मोदी से झुक कर हाथ मिलाया और मुझसे...'

क्या लोकसभा स्पीकर बंद कर सकते हैं सांसदों का माइक? ओम बिरला ने राहुल गांधी के आरोपों का दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत