1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तू तू मैं मैं, फिर केंद्रीय मंत्री ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तू तू मैं मैं, फिर केंद्रीय मंत्री ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

 Published : Jul 29, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 05:05 pm IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद जेपी नड्डा ने भी खरगे के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया। इस पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे Image Source : PTI

नई दिल्लीः ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरकार की आलोचना करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस इस्तेमाल किया। इस पर सदन के नेता जेपी नड्डा भड़क गए और खरगे के लिए भी आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। दोनों नेताओं के बीच सदन में तू-तू-मैं-मैं देखने को मिला। 

खरगे ने कहा विवादित बयान के लिए मांफी मांगी नड्डा

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा द्वारा उन पर की गई टिप्पणी को वापस लेने पर सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस सदन में कुछ नेता हैं जिनके प्रति मेरे मन में अपार सम्मान है। नड्डा भी उनमें से एक हैं। राजनाथ सिंह और वह ऐसे मंत्री हैं जो बिना अपना संतुलन खोए बोलते हैं। वह आज मुझे बता रहे हैं। यह शर्म की बात है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए, मैं इसे ऐसे ही नहीं छोड़ने वाला। 

खरगे ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम बैठक (सर्वदलीय) में शामिल हुए लेकिन आप चुनाव प्रचार के लिए बिहार गए। क्या यही आपकी देशभक्ति है?...उन्हें आज सदन में होना चाहिए था और हमारी बात सुननी चाहिए थी। अगर आपमें सुनने की क्षमता नहीं है, तो आप उस पद पर रहने के लायक नहीं हैं..."।  खरगे ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया। जिसका बीजेपी के सदस्यों ने जमकर विरोध किया।

जेपी नड्डा ने खरगे को दिया ये जवाब 

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे बहुत वरिष्ठ नेता हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की...मैं उनकी तकलीफ समझ सकता हूं। वह (प्रधानमंत्री मोदी) 11 साल से वहां हैं। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। नड्डा ने कहा कि खरगे अपना मानसिक सुंतलन खो चुके हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। 

जेपी नड्डा ने खरगे से मांफी मांगी

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने खरगे पर दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष के नेता का सम्मान करते हैं। मैंने अपने शब्द वापस लेता हूं। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो मैं क्षमा भी मांगता हूं। लेकिन आप भी भावनाओं में बह गए थे। आप इतने बह गए थे कि आपको प्रधानमंत्री की गरिमा का भी ध्यान नहीं रहा, यह दुखद है।  

इनपुट- एएनआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत