1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश, राजस्थान से 1 और कनार्टक से कांग्रेस को मिलेंगी 3 सीट, झारखंड से भी 1 सीट का अनुमान

राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश, राजस्थान से 1 और कनार्टक से कांग्रेस को मिलेंगी 3 सीट, झारखंड से भी 1 सीट का अनुमान

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 18, 2026 06:18 pm IST,  Updated : May 18, 2026 06:26 pm IST

राज्यसभा चुनाव को लेकक कांग्रेस के अंदर अभी से मंथन शुरू हो गया है। इस बार कांग्रेस से पूर्व सीएम के राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। साथ ही कर्नाटक से इस बार कांग्रेस के 3 नेताओं के राज्यसभा जाने की संभावना है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

कांग्रेस में आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर मंथन तेज हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से कांग्रेस को राज्यसभा की कई सीटें मिलने की संभावना है, जबकि झारखंड में इंडिया ब्लॉक सहयोगी के तौर पर एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।

राजस्थान से इन नामों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान से जिन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें अशोक गहलोत, पवन खेड़ा और मौजूदा सांसद नीरज डांगी शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश से कमलनाथ और जीतू पटवारी के नामों पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने हाल ही में सोनिया गांधी से मुलाकात कर राज्यसभा जाने की इच्छा भी जताई थी।

किसी पूर्व सीएम को भेजा जा सकता है राज्यसभा

कांग्रेस के अंदर इस बात की भी चर्चा है कि दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित टाइप-7 बंगले को बचाने के लिए किसी पूर्व मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजा जा सकता है। पार्टी के भीतर जिन नेताओं के नाम इस संदर्भ में चर्चा में हैं, उनमें अशोक गहलोत, कमलनाथ और भूपेश बघेल शामिल बताए जा रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा जाना तय

वहीं, कर्नाटक में मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को वहां दो सीटें पक्की मिल सकती हैं, जबकि तीसरी सीट को लेकर बातचीत जारी है। एक सीट लिंगायत समुदाय के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

झारखंड से एक राज्यसभा जाने की उम्मीद

इसके अलावा झारखंड में इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों के बीच सीट साझेदारी के तहत कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट मिलने की चर्चा है। पार्टी नेतृत्व जल्द ही अंतिम नामों पर मुहर लगा सकता है।

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के न्यूज एंकर्स ने हाथ में उठाई AK-47, जनता को LIVE प्रसारण में दे रहे हथियार चलाने का प्रशिक्षण

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत